google pay से लोन कैसे लें? | 2 लाख का Instant Loan
अगर आप गूगल पे एप का उपयोग करते है तो यह जानकारी आपके लिए है। आपको बता दें कि आप गूगल पे एप की मदद से लोन भी ले सकते हैं। जी हां यह सच है, अगर आप जानना चाहते हैं कि google pay से लोन कैसे लें? तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें। आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं कि google pay app से लोन कैसे लें? साथ ही आपको बताएंगे कि इस लोन को प्राप्त करने के लिए आपको किन मापदंडों को पूरा करना होगा। लेकिन आइये उससे पहले हम गूगल पे एप के बारे में जान लेते हैं।
Google pay क्या है?
गूगल पे गूगल का एक डिजिटल पेमेंट ऐपलीकेशन है। जिसके माध्यम से आप online भुगतान कर सकते है। यह ऐप आपको रिचार्ज, ईएमआई का भुगतान, बिल पेमेंट आदि की सुविधा प्रदान करता है। यह उपयोगकर्ताओं को एंड्रॉइड डिवाइस के साथ इन-स्टोर और समर्थित वेबसाइटों, मोबाइल ऐप और Google सेवाओं जैसे Google Play Store पर लेनदेन के लिए भुगतान करने में सक्षम बनाता है। उपयोगकर्ता क्रेडिट या डेबिट कार्ड को अपने Google पे खाते से लिंक करते हैं, जिसका उपयोग इन-स्टोर या ऑनलाइन खरीदारी के लिए लेनदेन करने के लिए किया जाता है। Android उपकरणों पर, Google Pay भुगतान टर्मिनलों के साथ इंटरैक्ट करने के लिए नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) का उपयोग करता है।
google pay से लोन कैसे लें?
वर्तमान में डिजिटली रूप से पेमेंट करने का चलन अधिक बढ़ गया है। यह तो आप जानते ही थे कि ऑनलाइन माध्यम से आप घर बैठे अपने फोन का रिचार्ज कर सकते हैं, पर क्या आपको यह पता है कि ऑनलाइन तरीके से लोन भी लिया जा सकता है। गूगल पे एक ऐसा ही साधन है जिसके जरिये आप बिल का भुगतान करने के साथ ही साथ लोन भी प्राप्त कर सकतेे हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ मापदंडों को पूरा करना होगा। आइये आपको बताते है कि गूगल पे से लोन कैसे लें?
लोन प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप को डाउनलोड कर लेना है। उसके बाद आपको इस एप पर अपना अकाउंट बनाना है।
- होम पेज पर Business and bills option पर क्लिक करें।
- अब explore पर जाएं
- यहां पर आपको फाइनेंस का विकल्प दिखाई देगा।
- फाइनेंस के विकल्प पर क्लिक करते ही आपको लोन देने वाली कंपनियों जैसे Money view loan, Bajaj Finance आदि दिखाई देंगी।
- यह सारी कंपनियां गूगल पे के साथ मिलकर आपको लोन देने का काम करती है। इनमें से किसी एक को आप सेलेक्ट कर सकते हैं।
- ऐसा समझिये कि हमने मनी व्यू को चुना है। आपको अब money view पर लॅाग इन करना है। आप इसमें ईमेल या फोन नं से लॅाग इन कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
गूगल पे लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- बैंक स्टेटमेंट
- जब आप सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देंगे इसके बाद आपकी लोन ऐपलीकेशन को रिव्यू के लिए भेजा जाएगा।
- लोन एपलीकेशन एप्रूव होने के बाद लोन का पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
Google pay से कितना लोन मिल सकता है?
आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा गूगल पे से आप कितना लोन ले सकते हैं? इस पर ब्याज कितना देना होगा। आपको बता दें कि इस ऐप के माध्यम से 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। इस लोन की अवधि तीन महीने से लेकर पांच साल तक की होती है। गूगल पे द्वारा दिये गए लोन पर आपको 1.33% से 2.50% तक का ब्याज देना होता है। आप अपने चुने हुए प्लान के हिसाब अपनी ईएमआई दे सकते हैं।
निष्कर्श
आज के इस लेख में आपने जाना कि google pay से लोन कैसे लें? साथ ही आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी यह भी इस लेख में हमने आपको बताया है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं। यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से माध्यम से पूछ सकते हैं।
धन्यवाद,
यह भी जानें
