Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts
अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते हैं। तो आपको हार्ड वर्क के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करने की जरूरत है। Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय क्या है? यह एक गहन अध्ययन का विषय है। काफी रिसर्च करने के बाद हमने आज की पोस्ट इस विषय में तैयार की है। आज की पोस्ट में हम आपको Best time to post youtube shorts के बारे में बताने वाले है। साथ में हम आपको यह भी बताएंगे कि youtube shorts upload करने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिये बिना देरी किये जानते है कि यू ट्यूब वीडियो अपलोड करने का सबसे सही समय क्या है?
youtube shorts video upload करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें
यू ट्यूब शाॅर्टस वीडियो को अपलोड करने से पहले आपको अपने वीेडियो और चैनल के बारे में रिसर्च कर लेना चाहिए। ताकि आपको अपनी audience की engagement का पता चल सके। अगर आप वीडियो अपलोड करने से पहले नीचे दी गई बातों का ध्यान रखते हैं। तो निश्चित ही आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
- आप किस भाषा में यू ट्यूब शाॅर्टस वीडियो बनाते हैं?
- आप किस देश की audience को टार्गेट करना चाहते हैं?
- आपके वीडियो के कंटेट की quality कैसी है?
- आपके द्वारा पोस्ट किये जा रहे वीडियो को लोग किस समय सबसेे ज्यादा देखते हैं?
- subscribers किस वक्त ज्यादा एक्टिव होते हैं?
- वीडियो से संबंधित कीवर्ड अच्छी तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं कि नहीं?
- आपका वीडियो कंटेट किसी खास मौकों पर देखा जाता है या यह सदाबहार है?
Youtube shorts video upload करने का सही समय
दो तरीकों से आप जान सकते हैं कि Youtube पर shorts video upload करने का सबसे सही समय क्या हो सकता है।
पहला तरीका
- सबसे पहले YT studio app डाउनलोड करके इन्सटाल कर लें।
- एप ओपन करने पर आपको नीचे की तरफ Analytics का विकल्प मिलेगा। उस पर आपको क्लिक करना है।
- थोड़ा scroll करने पर आपको Audience का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- Audience Section में आकर आप Active Viewers Check कर सकते हैं।
- किस समय पर Viewers सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह भी आपको यहां पता चल जाएगा।
- जिस समय Viewers ज्यादा एक्टिव हों उसी समय आप अपनी वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
- इसके अलावा When your Viewers are On YouTube पर क्लिक कर Full Chart भी देख सकते हैं।
- यह चार्ट आपको यह भी दिखाता है कि कौन से दिन में कितने समय viewers ज्यादा एक्टिव रहते है।
- हाइलेटेड पार्ट आपको यह दिखाता है कि उस समय पर Viewers ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
- और जहां पर highlight कम हो रहा है वहां Viewers कम एक्टिव रहते हैं।
- आपको अपनी उस समय अपलोड करनी है जब Viewers active ज्यादा रहते हैं।
दूसरा तरीका
- अगर आप चाहते हैं कि आपके भी shorts video वायरल हो तो आपको वीडियो अपलोड करने का एक समय निश्चिित कर लेना चाहिए। इसका मतलब आपको हर दिन एक ही समय पर वीडियो अपलोड करनी है।
- अगर आपको पता करना है किस समय पर यू ट्यूब शाॅर्टस वीडियो को upload करना है तो नीचे हमने अपनी रिसर्च के अनुुसार एक समय सूची बनाई है। आप इसे फॅालो कर सकते हैं।
- सुबह- 9 Am – 11:40 Am
- दोपहर- 1 Pm – 2:59 Pm
- शाम- 5 Pm – 6:45 Pm
- रात- 7 Pm – 9:30 Pm
- इन समय पर viewers ज्यादा एक्टिव रहते हैं। शाम के समय सबसे सही है क्योंकि इस समय लोग अक्सर अपने काम से फ्री हो जाते हैं। तो यह समय सही रहता है वीडियो अपलोड करने के लिए।
यू ट्यूब पर सही समय पर वीडियो अपलोड करने के फायदें
- अगर आप बेस्ट टाइम पर वीडियो अपलोड करते हैं तो इसका फायदा आपको निश्चित रूप से मिलने वाला है।
- इससे आपके शार्ट्स वीडियो पर व्यूज ज्यादा आने के चांसेज है।
- इसके साथ ही अगर आप एक निश्चित समय पर रोजाना वीडियो अपलोड करते हैं। तो वीडियो कम समय में वायरल हो सकता है।
- आपके यू ट्यूब पर सब्सक्राइबर्स भी अपने आप बढ़ने लगेंगे।
- आपके views भी बढ़ने लगेंगे।
निश्कर्ष
हमने अपने अनुभव और अपनी रिसर्च के आधार पर ही आपको से संबंधित जानकारी प्रदान की है। आप अपने यू ट्यब चैनल की अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद ही वीडियो अपलोड करें। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो और इससे संबंधित कुछ भी हमसे पूछना चाहते हैं। तो नीचे कमेंट सेक्शन में हमसे संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें जिससे नए यू ट्यूब चैनल कर्ताओं को इस जानकारी से लाभ प्राप्त हो सके।
धन्यवाद,
यह भी जानें
Youtube Channel Kaise Banaye: बस 5 मिनट में बनाए खुद का Youtube चैनल
