e-labharthi Bihar 2022 (full details in hindi)
e-labharthi bihar 2022 की पात्रता | ई लाभार्थी पोर्टल का उद्देश्य |e-लाभार्थी पोर्टल के लाभ और विशेषताएं |आवश्यक दस्तावेज | ई-लाभार्थी बिहार भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देखें
सभी राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य के उत्थान और विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाती रहती है ताकि आम जनमानस इसका लाभ प्राप्त हो और वे अपने जीवन के स्तर को ठीक कर सकें। इसी प्रकार बिहार राज्य भी अपनी जनता को लाभान्वित करने के लिए एक e-labharthi Bihar 2022 ऑनलाइन पोर्टल का गठन किया है जिसके माध्यम से राज्य की जनता उन सभी पेंशन योजनाओं का लाभ उठा सके जिन्हें जनता के हित को ध्यान में रखकर शुरु किया गया था।
आज हम अपनी पोस्ट में इसी विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे कि e-labharthi Bihar 2022 पोर्टल क्या है? ई-लाभार्थी पोर्टल पर लॅाग इन कसे करें? पेंशन का पैसा कैसे चेक करें? यह सभी जानकारी इस लेख में दी जाएगी इसलिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।
ई-लाभार्थी बिहार | elabharthi.bih.nic.in
बिहार सरकार ने जनता को लाभान्वित करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का गठन किया है, जिसे ई-लाभार्थी पोर्टल का नाम दिया गया है जिसके माध्यम से जनता इस ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ही पेंशन संबंधित योजना का लाभ उठा सकती है। यह पोर्टल विशेष रूप से उनके लिए है जिनको पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। यहां पर आप अपनी पेंशन की स्थििति का भी पता कर सकते हैं।
ई-लाभार्थी पर पोर्टल लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन के बारे में संपूण जानकारी प्राप्त हो जाएगी। आपको किसी भी सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बिहार के नागरिक आसानी से अपने मोबाइल या लैपटाप से अपनी पेंशन का पता लगा सकेंगे। पोर्टल पर सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।
e-labharthi bihar 2022 पोर्टल का उद्देश्य
e-लाभार्थी बिहार पोर्टल शुरु हो चुका है यहां पेंशन संबंधी सेवाओं की जानकारी बिहार की जनता आसानी से प्राप्त कर सकेगी। इस सुविधा के आने से नागरिकों को किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ई-लाभार्थी बिहार पोर्टल का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना है ताकि आम जनता को अपना समय न बर्बाद करना पड़े और वे घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। राज्य के पेंशन भोगी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से अपने पेंशन भुगतान की स्थििति की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। पोर्टल पर विकलांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन की जानकारी मिलेगी।
e-लाभार्थी पोर्टल के लाभ और विशेषताएं
- पोर्टल पर पेंशन से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध कराने से आम जनता को किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे जिससे उनका समय बर्बाद नहीं होगा।
- इस पोर्टल के जरिये आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी जोड़ सकते हैं इसके लिए आपको अलग से किसी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
- पोर्टल पर पेंशन योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिलेगी।
- पेंशन संबंधी किसी भी समस्या के लिए पोर्टल पर हेल्पलाइन नं दिये गए हैं आप हेल्पलाइन नं पर बात करके अपनी समस्या का समाधान पूछ सकते हैं।
- ई-लाभार्थी पोर्टल से आप घर बैठे अपनी पेंशन की स्थिति का पता कर सकेंगे।
- बिहार सरकार ने राज्य के सभी लाभ ढांचे से निपटने के लिए ई-लाभार्थी प्रवेश मार्ग को आगे बढ़ाया है। यह प्रवेश प्राप्तकर्ता, बोर्ड और किस्त की स्थिति की देखरेख करता है।
- विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धापेंशन इन सभी की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
e-labharthi Bihar 2022 पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
बिहार ई-लाभार्थी पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाएं मौजूद हैं नागरिक जिनका लाभ उठा सकते हैं
- सभी पेंसर पीएफएमएस ई-लाभार्थी रिपोर्ट
- पेंशनभोगी का सत्यापन
- डिजिटल साइन रिर्पोट
- पेंशनभोगियों का विवरण
- लाभार्थी सूची जिला, ब्लाक, पंचायत वार
- सत्यापित आधार रिर्पोट
- अधार जीवन प्रमाण प्रमाणित अप्रमाणित लाभार्थी सूची
- लंबित जीवन प्रमाणत्र सूची
पोर्टल पर उपलब्ध पेंशन योजना की सूची
- बिहार राज्य विकलांग पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी विकलांग पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
- मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना
आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
ई-लाभार्थी बिहार भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देखें
e-लाभार्थी पोर्टल पर पेंशन का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स को फॅालो करें-
- सबसे पहले आपको ई-लाभार्थी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको पेमेंट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया वेब पेज प्रदर्शित होगा। जिस पर आपको डिस्ट्रिक्ट, ब्लाक, बेनिफिशियर अकाउंट नंबर का चयन करना है।
- अब आपकी पेमेंट संबंधी सभी जानकारी आपको दिखाई देगी।
जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले ई-लाभार्थी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लाभार्थी के जीवन प्रमाण की स्थिति जानने के लिए क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा इस पर आप अपना जिला और ब्लॅाक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लाभार्थी आईडी विवरण दर्ज करना होगा और शो के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र दिखाई देगा।
पेमेंट हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको “ई-लाभार्थी लिंक 1 का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको हेल्पडेस्क लॅाग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पेमेंट रिपोर्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको चेक बेनीफिशियरी पेमेंट हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपको स्क्रीन पर नया पेज दिखाई देगा जिसमे आपको मांगी गई जानकारी जैसे डिस्ट्रिक ब्लॅाक बेनीफिशियरी आईडी आदि को भर कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर पेमेंट हिस्ट्री की पूरी जानकारी ओपन होकर आ जायेगी।
- इस प्रकार से आप वेबसाइट के माध्यम से अपनी पेमेंट हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।
e-labharthi bihar 2022 पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॅालोे करके आप ई-लाभार्थी बिहार पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको बिहार पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको अलग-अलग पेंशन योजनाओं के विकल्प दिखाई देंगे।
- इसके बाद आपको बिहार ‘e-labharthi RTPC services’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अगली सूची में आपको ‘बिहार पेंशन योजना आवेदन फॅार्म’ पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपको लिए अपने पेंशन योजना को चुनकर मांगी गई आवश्यक जानकारियों को भरना होगा।
- आवेदन फॅार्म में अपना नाम, निवास स्थान, मोबाइल नं इत्यादि को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भरिये और Proceed के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन इस प्रकार पूरा हो जाएगा।
ई लाभार्थी बिहार एप को डाउनलोड करें
आपको बता दें कि ई लाभार्थी बिहार एप को आप गूगल प्ले स्टोर या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिये गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर होमपेज पर ई-लाभार्थी लिंक-1 पर क्लिक करना होगा।
- सामने दिये गए डैशबोर्ड पर डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करिये।
- कुछ ही देर में एप डाउनलोड हो जाएगी।
- अब एप इंस्टाल करके आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल एप से कैसे डाउनलोड करें
- गूूगल प्लेस्टोर पर जााएं।
- अब ई लाभार्थी लिख कर सर्च करें
- सामने आए विकल्प को चुनें।
- अब एप को डाउनलोड करके इंस्टाल कर लें।
निष्कर्श
आज की पोस्ट में हमने आपको ई लाभार्थी बिहार से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। आशा करते हैं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। अन्य किसी जानकारी कि लिए हमें कमेंट बॅाक्स में जरूर लिखें।
धन्यवाद,
यह भी पढ़े
क्या है MGNREGA योजना और नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में कैसे देखें नाम? Mera Parivar Haryana पहचान पत्र कैसे बनवाएं ?
