Connect with us

Hi, what are you looking for?

cholestrol-kam-karne-ka-ramban-ilaaj (1)

हेल्थ

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज

 

Cholesterol-Kam-Karne-Ke-Upay

दिल को हेल्दी रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल  को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। इसके लिये आपको जानना जरूरी है कि कैसे आप कोलेस्ट्रॉल  को कम कर सकते हैं।  ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप कोलेस्ट्रॉल  को कम कर सकते हैं जैसे अपनी डाइट में आप अनहेल्दी फैट की मात्रा को कम कर सकते हैं, धूम्रपान और शराब का सेवन आप छोड़ दें तो काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल  नियंत्रित रहेगा। आज की पोस्ट में हम आपको कोलेस्ट्रॉल  कम करने का रामबाण इलाज से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपको अपना कोलेस्ट्रॉल  कम करना है तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

हमारे शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल आगे चलकर हमारे लिए हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। या हमें हर्ट से संबंधी बीमारियों से जूझना पढ़ सकता है। इससे पहले कि हम कोलेस्ट्रॉल  कम करने का रामबाण इलाज पर चर्चा करें। आइये जानते हैं क्या होता है कोलेस्ट्रॉल और इसके बढ़ने के कारण।

कोलेस्ट्रॉल  क्या है?

दुनिया भर में हृदय रोगों के मामले में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। अमेरिका की एक रिपोर्टस के अनुसार हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति हृदय रोग की वजह से मरता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि हृदय रोग दुनिया भर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। कोलेस्ट्रॉल  या पित्तसांद्रव मोम जैसा ही एक वसायुक्त पदार्थ है जो लिवर द्वारा उत्पादित होता है। यह सभी पशुओं ओर मनुष्यों के कोशिका झिल्ली समेत शरीर के हर भाग पें पाया जाता है।

कोलेस्ट्रॉल  हमारी सेल मेम्ब्रेन्स का एक जरूरी हिस्सा है। कोलेस्ट्रॉल  शरीर में विटामिन डी, हार्मोन्स और पित्त का निर्माण करता है, जो शरीर के अंदर के फैट्स को पचाने में मदद करता है। यह वैसे तो हमारे शरीर के लिए आवश्यक है पर, इसके स्तर का बढ़ना कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। कालेस्ट्राल दो प्रकार के होते हैं- 1. गुड कोलेस्ट्रॉल  2. बैड कोलेस्ट्रॉल

गुड कोलेस्ट्रॉल  हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल  धमनियों में प्लाक के निर्माण और रुकावट का कारण बन सकता है जिसके कारण हर्ट अटैक, कार्डियेक अरेस्ट, स्ट्रोक के जोखिम ज्यादा होता है। अगर हम अपने कोलेस्ट्रॉल  पर नियंत्रण कर लें तो कई समस्याओं से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल  बढ़ने के कारण

शरीर में कोलेस्ट्रॉल  की मात्रा आधिक होने का प्रमुख कारण है असंतुलित आहार और खराब दिनचर्या। इसके अलावा अन्य कारण भी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

1- असंतुलित आहार- शरीर में संतृप्त वसा का पूरा उपयोग शरीर में होने पर भी हाई कोलेस्ट्रॉल  पैदा हो सकता है। ऐसा भोजन जिनमें कोलेस्ट्रॉल  और फैट ज्यादा होता है उनमें संतृप्त वसा पाया जाता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल  कम करना चाहते हैं तो आपको लाल फैटी मांस, केक, पनीर, घी, मक्खन आदि चीजों का सेवन कम करना होगा।

2- वंशानुगत कारण- यह वंशानुगत भी हो सकता है। यदि आपके परिवार में पहले से किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल  की समस्या रही है तो यह आपके लिए चिंता का विषय है। यह भी ब्लाकेज और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

3- शराब का सेवन- यदि आप शराब का सेवन करते है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। शराब के अत्यधिक सेवन से लीवर और हर्ट की मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। जो आगे चलकर हाई व्लड प्रेशर का कारण बनता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल  की मात्रा को बढ़ाता है।

4- तनाव- ज्यादा तनाव भी आपको बीमारियां दे सकता है। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं तो ब्लड कोलेस्ट्रॉल  के बढ़ने का खतरा रहता है।

कुछ बीमारियां जैसे थॅायराइड और शुगर आदि भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल  के लेवल को बढ़ाती है। यह जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने कोलेस्ट्रॉल  लेवल की जांच कराएं।

कोलेस्ट्रॉल  बढ़ने के लक्षण

  1. काम करने में थकान महसूस होना
  2. सांस फूलना
  3. अचानक वजन बढ़ना
  4. बहुत अधिक पसीना आना
  5. जबड़ों और बांहों में दर्द
  6. मतली आना
  7. सांस लेने में समस्या

 

कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज (Cholesterol kam karne ka Ramban ilaj)

कोलेस्ट्रॉल-कम-करने-का-रामबाण-इलाज (1)

दिल को हेल्दी रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल  को कम करना बेहद जरूरी है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि कोलेस्ट्रॉल  को कैसे कम किया जा सकता है। इसके बहुत से उपाय हैं। नीचे हम आपको कोलेस्ट्रॉल  को कम करने का रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं। जिनके उपयोग से आप अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं और अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं।

1- लहसुन का सेवन

शरीर में कोलेस्ट्रॉल  कम करने के लिए लहसुन कारगर है। इसमे ऐसे कई एंजाइम्स पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल  को कम करने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार लहसुन से 9 से 15 प्रतिशत तक कोेलेस्ट्राल को कम किया जा सकता है। लहसुन की दो कलियां छीलकर सुबह रोजाना में खाने से आपको कोलेस्ट्रॉल  लेवल में कमी देखने को मिलेगी साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

2- नाश्ते में करिये ओट्स का सेवन

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमे मौजूद बीटा ग्लूकॅान तत्व हमारी आंतो की सफाई करके कब्ज की समस्या को दूर करता है। जिसकी वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल  की मात्रा हमारे शरीर मे नहीं बढ़ती। अगर नियमित रूप से ओट्स का सेवन किया जाए तो हम अपना बैड कोलेस्ट्रॉल  5 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।

3- अलसी के बीज

अलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल  को कम करता है। अलसी के बीज का पाउडर बना लें और उसे एक गिलास छाछ में मिला लें और पी जाइये। अलसी को सब्जी मे भी उपयोग कर सकते हैं।

4- कोलेस्ट्रॉल  में लाभकारी है नींबू

जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल  लेवल ज्यादा बढ़ा हुआ है। उन्हें अपने आहार में नींबू का सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो खाने की थैली में ही बैड कोलेस्ट्रॉल  को रक्त में जाने से रोक देता है। खट्टे और विटामिन सी युक्त फल हमारी रक्तवाहिका नलियों की सफाई करता है और शरीर में मेटॅाबॅालिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है।

5- अर्जुन की छाल की काढ़ा

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल  को जड़ से खत्म करने के लिए अर्जुन की छाल सबसे ज्यादा फायदेमंद है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल  काफी अधिक बढ़ गया है तो उसे रोजाना अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना चाहिए। इसके लिए अर्जुन की छाल को एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तब तक इसे उबाल लें फिर थोड़ा ठंडा करके इसे पिये।

6- आंवला और एलोवेरा का जूस

रोजाना सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा के जूस पीने से भी शरीर के कोलेस्ट्रॉल  लेवल को कम किया जा सकता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल  घटता है और गुड कोलेस्ट्रॉल  बढ़ता है। आंवला में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड ज्यादा मात्रा में होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल  को नियंत्रित करता है।

7- Vitamin C से करें कोलेस्ट्रॉल  को नियंत्रण

कोलेस्ट्रॉल  के रोगी को विटामिन सी जैसे आंवला, संतरा, नींबू, अनार, मौसंबी आदि खट्टे फलों को जरूर लेना चाहिए। इस प्रकार के फलों में विटामिन सी अर्थात साइट्रिक एसिड पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल  रोगियों के लिए लाभदायक है।

8- काला चना

काले चने को अक्सर ही घरों में कभी नाश्ते में या सब्जी के रूप में खाया जाता है। काले चने में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे विटामिन-ए, बी, सी, डी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और फॅास्फोरस आदि। जिन्हें कोलेस्ट्रॉल  की शिकायत रहती है उन्हें काले चने का सेवन करना चाहिए। काले चनों को रात भर के लिए पानी में भिगो दीजिये और सुबह खाली पेट इसको सेवन कीजिये। इसके अलावा भुने चने खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अन्य घरेलू उपाय

cholestrol-kam-karne-ke-gharelu-upaay

  • खाने में सरसों के तेल के इस्तेमाल से भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। इसमे मोनोअनसैचुरेटिड फैट और पॅाली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड उच्च मात्रा में पाया जाता है।
  • 10-12 किश्मिश और 6 से 7 बादाम को रात भर के लिए पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। पर ध्यान रहें कि अगर आपको शुगर है तो किश्मिश का सेवन न करें।
  • सरसों के तेल की तरह olive आयल में मोनो अनसैचुरेटेड फैट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को स्थिर रखने में सहायक होता है। एक रिसर्च के अनुसार अगर 6 हफ्तों तक olive आयल में बना हुआ खाना खाते हैं तो कोेलेस्ट्राल के स्तर में 8 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।
  • अपने आहार में सोयाबीन, दालें और अंकुरित अनाज लें। यह खून में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में लीवर की मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल  को बढ़ाता है।
  • अखरोट खाने के अपने फायदे हैं पर क्या आपको मालूम है यह कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज हो सकता है। इसमे कैल्शियम, मैग्नीशियम, ओमेगा-3, फाइबर, कॅापर और फॅासफोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हर रोज चार अखरोट खाने से रक्तवाहनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल  पिघलने लगता है।
  • मेथी को रात भर भिगो कर रख दे। और सुबह इसके पानी को पी जाए और मेथी को चबाकर खा जाएं। रोजाना इसके सेवन से आपके लिए फायदेमंद है यह बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।
  • अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं घट रहा तो उसे दो चम्मच सेब का सिरका एक गिलास में पानी में मिलाकर दीजिये। इससे कुछ ही दिन में कोलेस्ट्रॉल  लेवल नियंत्रित हो जाएगा।
  • कोलेस्ट्रॉल के रोगी को साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी जगह उन्हें सेंधा नमका का उपयोग करना चाहिए।
  • मछली के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को काफी हद तक नियंत्रित करता है।

डॅाक्टर से संपर्क कब करें?

cholestrol-ke-lakshan-dikhne-par-doctor-ke-pass-kab-jaye (1)

समय रहते अगर कोलेस्ट्रॉल  को बढने से रोक लिया जाए तो यह किसी गंभीर समस्या में तब्दील नहीं होगा। परंतु ऊपर दिये गए कोलेस्ट्रॉल  को कम करने के रामबाण इलाज का उपयोग करने के बाद भी आपके कोलेस्ट्रॉल  का लेवल नहीं घट रहा तो ऐसी परिस्थिति में आपको तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर नीचे दिये गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें।

  • ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने लगे।
  • सीने में किसी प्रकार की जलन, बेचैनी या असहजता महसूस हो।
  • जरूरत से ज्यादा पसीना आना और गर्मी लगना।
  • व्यायाम करने के बाद भी वजन न घट रहा हो तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है।
  • प्रतिदिन सर में दर्द होना।
  • सांस फूलना और ज्यादा पैदल न चल पाना।
  • अधिक थकान का महसूस होना।
  • बिना ज्यादा भागदौड के पैरों में दर्द होना।
  • दिल की धड़कन के सामान्य न होने पर आपको बिना देर किये डॅाक्टर से चेक अप कराना चाहिए।

निष्कर्श

आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। हमने आपको “कोलेस्ट्रॉल कम करने के रामबाण इलाज” के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल  बढ़ने के लक्षणों के बारे में भी बताया है। अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे दिये कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।

अस्वीकरण

राजधानी समाचार उपरोक्त विषय में केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। आपको अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। इस जानकारी के लिए राजधानी समाचार जिम्मेदारी का दावा नहीं करता।

यह भी पढ़े-

चांद धरती से कितना दूर है?

अग्निपथ योजना: भड़के छात्रों ने लगाई ट्रेन में आग

पनीर पसंदा की रेसिपी

 

3 Comments

3 Comments

  1. binance推薦獎金

    March 11, 2024 at 10:11 AM

    Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  2. Anonymous

    April 13, 2024 at 3:09 AM

    Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  3. tlovertonet

    April 29, 2024 at 3:03 AM

    I got good info from your blog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...