Connect with us

Hi, what are you looking for?

UP Board Result 2024
UP Board Result 2024 कब आएगा 10वीं और 12वीं रिजल्ट

ब्लॉग

UP Board Result 2024: कब आएगा 10वीं और 12वीं रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी हो गई हैं और कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 16 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है, जो 31 मार्च 2024 तक चलेगी। साथ ही, कॉपी चेकिंग की गति तेजी से बढ़ रही है। पहले दिन ही 31 हजार कॉपियों की जाँच हो चुकी है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि, बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम अप्रैल से पहले सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। UP Board Result 2024 की तारीख का इंतजार किया जा रहा है। 

इस बार यूपी बोर्ड में करीब 56 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है, जिन्हें अब रिजल्ट का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि, यूपी 10वीं और यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से किया गया था और ये परीक्षाएं 9 मार्च, 2024 को समाप्त हुईं थीं। पिछले साल, कक्षा 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड परिणाम 25 अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे।

2024 का यूपी बोर्ड परिणाम

  1. 10वीं और 12वीं की परीक्षा यूपी बोर्ड के द्वारा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थी।
  2. 16 मार्च से 31 मार्च 2024 तक कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया होगी। हालांकि, होली के दौरान 24 से 26 मार्च तक काम ठप होगा।
  3. पहले दिन ही 31 हजार पेपरों की जाँच पूरी हो गई।
  4. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 30.1 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं हैं, जिनका मूल्यांकन करने के लिए कुल 1,47,097 परीक्षकों को चुना गया है।
  5. इस बार कुल 55,25,308 छात्रों ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 29,47,311 छात्रों ने कक्षा 12 के लिए और 25,77,997 छात्रों ने कक्षा 10 के लिए पंजीकरण किया था।

UP Board 2024 के परिणाम: महत्वपूर्ण जानकारी

यूपीएमएसपी (UPMSP) 2024 परिणाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल में विवरण देख सकते हैं।

संगठन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP)
परीक्षा का नाम 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा
परीक्षा का समय 22 फरवरी से 9 मार्च 2024
रिजल्ट जारी होने की तिथि अप्रैल 2024
आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in

इसे भी पढ़े- Upmsp , Up Bord High School Result कैसे चेक करें ?

2024 में यूपी बोर्ड का परिणाम कहाँ देखें?

यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का परिणाम कई वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 को नीचे दी गई वेबसाइटों से चेक कर सकते हैं। 

  1. upresults.nic.in 2024
  2. upmsp.edu.in
  3. results.upmsp.edu.in 2024
  4. results.nic.in
  5. upmspresults.up.nic.in
  6. results.gov.in

यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कैसे चेक करें?

यहाँ आपको उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट को ऑनलाइन चेक करने के लिए एक सरल प्रक्रिया दी गई है, जिसे फॉलो करके आप UP Board Result 2024 चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले, आपको यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाना होगा। यहाँ आपको परिणाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
  2. वेबसाइट पर आने के बाद, आपको ‘यूपी बोर्ड परिणाम 2024’ के होमपेज को खोलना होगा। यहाँ से आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
  3. आपको अपनी कक्षा 10 या 12 का रोल नंबर दर्ज करने का विकल्प मिलेगा।
  4. एक नई परिणाम विंडो में आपको अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने का अनुरोध किया जाएगा।
  5. परिणाम देखें’ बटन पर क्लिक करके आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
  6. आपके स्क्रीन पर यूपी बोर्ड 2024 कक्षा 10 और 12 का परिणाम दिखाया जाएगा।
  7. अंत में आप यूपीएमएसपी (UPMSP) परिणाम मार्कशीट 2024 का प्रिंटआउट ले सकते हैं, ताकि आपके पास इसका प्रमाण भी हो।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश बोर्ड के अध्ययनरत सभी छात्र और छात्राएँ, UP Board Result 2024 इस आर्टिकल के माध्यम से सभी जानकारी को समझ चुके होंगे और वे आसानी से अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकेंगे। यह आर्टिकल उन्हें बताएगा कि कैसे रिजल्ट चेक करें और उन्हें यह भी पता चलेगा कि उन्हें किस विषय में कितने अंक मिले हैं।

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...