Connect with us

Hi, what are you looking for?

सर्दी-में-क्या-खाना-चाहिए?

ब्लॉग

सर्दी में क्या खाना चाहिए?

सर्दी में क्या खाना चाहिए?: सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद है ये 6 चीजें

सर्दी -में-क्या-खाना-चाहिए?

ठंड के मौसम का सबसे ज्यादा असर हमारी इम्यूनिटी पर पड़ता है। सर्दियों के मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है और हम जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते हैं। बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी, जकड़न जैसी समस्या आम हो जाती है। इसलिए जरूरी है हि हम अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देे। हमारे शरीर को मौसम के अनुसार भोजन चाहिए होता है। जैसे गर्मियों के मौसम में हम ऐसे चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं जिससे शरीर मेें पानी की कमी न हो। ठीक उसी प्रकार हमें सर्दियों में भी ऐसे आहार लेने चाहिए। जो हमें रोगों से बचाए और हमारे शरीर को गर्म रखें। आज हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से सर्दियों में  कौन से आहार लें? के बारे में बताने जा रहे हैं। सर्दी में क्या खाना चाहिए? यह जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

सर्दियों में करे हेल्दी डाइट

ठंड में अपनी डाइट का ध्यान रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह मौसम अपने साथ में कई सारी स्वास्थ्य समस्या भी लेकर आता है। ठंड में स्वस्थ्य रहने के लिए आपको कुछ पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जो आपको स्वस्थ्य तो रखता ही है साथ में आपकी त्वचा और आपके बालों की सेहत को भी ठीक रखता है। नीचे दी गई इन चीजों के सर्दियों में सेवन करने से आपको शरीर गर्म रहता है और आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

1- विटामिन बी12 से भरपूर आहार

हमारी हड्डियों और कोशिकाओं के लिए फायदेमंद होता है। मछली, शेलफिश, पनीर, फलियां, रेड मीट यह सब विटामिन बी12 से भरपूर आहार है। इनका सेवन करने से आपके शरीर में गर्माहट बनी रहती है और आप स्वस्थ्य रहते हैं।

2- ड्राई फ्रूट्स

ऊर्जा का भंडार कहे जाने वाले ड्राई फ्रूट्स के फायदे हम सभी जानते हैं। हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग भी इनके फायदों के बारे में हमें बताते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपको सर्दी-जुकाम से बचाता है और आपके शरीर को एक्टिव भी रखता है ं

3- Vitamin C वाले आहार

sardi-me-kya-khana-chaiye

सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा विटामिन सी फायदेमंद है। यह हमारे त्वचा और हमारे बालों को भी स्वस्थ्य रखता है। संतर, मौसमी, आंवला, अंगूर, यह सब फल ठंड के मौसम में आने वाले फल है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। और आपको स्वस्थ्य रखते हैं।

4- Vitamin A और E वाले आहार

ठंड के मौसम में बाजारों में सबसे ज्यादा गाजर की बिक्री होती है। कोई गाजर के हलवे का शौकीन है तो कोई गाजर का सूप या गाजर का जूस पीता है। सलाद में भी इसका सेवन किया जाता है। गाजर में पोटैशियम, विटामिन ए और ई कैरीटोनॅाइट आदि पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

5- सर्दियों में खाएं अंडा

पूरे सर्दियों के दौरान अंडे की भारी मांग होती है। वे ऊर्जा के पावरहाउस हैं और प्रोटीन, वसा और विटामिन में अत्यधिक समृद्ध हैं, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में अंडे खाने से पोषण और बेहतर इम्युनिटी से भरपूर शक्ति मिलती है।

6- अदरक की चाय

यह थर्मोजेनिक गुणों के लिए जाना जाता है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। रक्त प्रवाह में भी यह मददगार है। अदरक एक एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। इसलिए अदरक की चाय का सेवन सर्दियों में करना आपके लिए लाभकारी है।

सर्दियों में सुबह क्या खाना चाहिए?

ठंड में सुबह की शुरुआत हमें कुछ ऐसी चीजों के सेवन से करनी चाहिए। जिससे हमारी इम्यूनिटी बूस्ट हो। सुबह खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन करने से हम पूरा दिन एक्टिव रहते हैं और हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

1- आंवला

सर्दियों में खाली पेट आंवला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमे अच्छी मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आंवला को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर लोग आंवला की चटनी, आंवला का मुरब्बा, जूस इत्यादि चीजें बनाकर इसका सेवन करते हैं। अगर रोजाना आप एक आंवला का सेवन करेंगे तो इससे कई बीमारियों से आपको छुटकारा प्राप्त होगा।

2- पंजीरी लड्डू

ठंड में पंजीरी के लड्डू खाने से भी आपकी इम्यूनिटी लेवल बढ़ती है। यह लड्डू आपके शरीर को गर्म रखता है। इसे आटे और घी से तैयार किया जाता है। आप चाहें तो इसमे ड्राई फ्रूट्स को भी मिला सकते हैं। सुबह रोजाना एक लड्डू का सेवन ठंड के मौसम में अवश्य करना चाहिए।

3- घी से बनी हुई चीजें

फैट्स हमारे शरीर के लिए उपयोगी है। यह हमें ऊर्जा प्रदान करता है साथ ही हमारे शरीर को गर्म भी रखता है। घी ऐसा ही एक आहार है जिसमें फैट्स पाया जाता है। आप सर्दियों में घी से बनी हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं जैसे आटे और घी का हलवा, घी से बने लड्डू इत्यादि। आप चाहें तो सुबह दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

4- मूंगफली की चिक्की

सर्दियों में मूंगफली खाने का आनंद ही कुछ और है। मूंगफली और गुण से बनी चिक्की सभी आयु के लोगों को पसंद होती है। इसमे आयरन और मैग्नीशियम होता है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। मूंगफली की चिक्की काब्र्स से भरपूर होती है। सुबह रोजाना खाली पेट एक चिक्की का सेवन ठंड में अवश्य करें।

5- बादाम

हमें बचपन से ही बादाम के फायदों के बारे में बताया गया है। भीगे बादाम खाना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। इसमे मैंगनीज, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। रात में चार से पांच बादाम को भिगो दीजिये और सुबह इसका छिलका उतारकर खाली पेट खा लीजिये।

निष्कर्श

कई खाद्य पदार्थ ठंड के महीनों में हमारे शरीर को गर्म रखते हैं। इस मौसम में अच्छे स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में हमारी खान पान की आदतें हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करेंगी। हमने आपको ऊपर सर्दी में क्या खाना चाहिए? इस विषय में बताया है। अगर आपको पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें। किसी भी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।

धन्यवाद,

यह भी पढ़ें

काजू और बादाम खाने के फायदें

 

खांसी का घरेलू इलाज

 

2 Comments

2 Comments

  1. binance-

    April 27, 2024 at 3:02 PM

    Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. tlovertonet

    April 29, 2024 at 10:13 PM

    This is a topic close to my heart cheers, where are your contact details though?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...