Connect with us

Hi, what are you looking for?

kaju-aur-badam-khane-ke-faide (2)

हेल्थ

काजू और बादाम खाने के फायदें

काजू और बादाम खाने के फायदें (Benefits of cashew nuts and almonds)

kaju-aur-badam-khane-ke-faide

 

आप सभी यह तो जानते होंगे कि काजू और बादाम का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है पर क्या आप यह जानते हैं कि इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए और गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी किया जाता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि काजू और बादाम खाने के क्या फायदे हैं और कैसे आप इसके सही इस्तेमाल से अपनी सेहत अच्छी बना सकते हैं।

काजू पोषण तथ्य  (Nutrition Facts Of Cashew nuts)

यूएसडीए  (US Department of Agriculture) के अनुसार 28 ग्राम कच्चे, अनसाल्टेड काजू में निम्नलिखित पोषण तत्व होते हैं। 

 कैलोरी  157
 वसा  12 gm
 सोडियम  3.4 gm
 शक्कर  1.7 gm
 प्रोटीन  5.2 gm
 कार्बोहाइड्रेट  8.6 gm
 फाइबर  0.9 gm

काजू खाने के फायदें (Benefits of eating cashew nuts)

kaju-khane-ke-faide

 

 

      1. वजन नियंत्रण करने में मदद करें

काजू में फाइबर मौजूद होता है जो कैलोरी के सेवन को कम करने में मदद करता है और पेट को भरा रखता है जिससे आपकी ज्यादा भोजन करने की आदत ठीक हो जाती हौ और आपका वजन संतुलित हो जाता है। आप अपने नाश्ते में काजू को शामिल कर सकते हैं या फिर शाम के स्नैक्स में इसे खा सकते हैं।

      2. दिमाग को स्वस्थ्य बनाएं

काजू को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमे मैग्नीशियम होता है जो मस्तिष्क के रक्त प्रवाह को नियंत्रित करता है और मस्तिष्क की चोट को भी ठीक करने में मदद करता है। इसका सेवन अवसाद को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

     3. हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक  

काजू नट्स की कैटेगरी में आते हैं जो हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं इसमें पाया जाना वाला बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हमारे हर्ट को स्वस्थ रखता है। काजू कुछ वयस्कों में एलडीएल कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है।

4. कैंसर से बचाए

काजू हमें कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाता है। काजू के अर्क में पाए जाने वाला एनाकार्डिक एसिड कैंसर मेटास्टेसिस यानी शरीर ककके अंदर कैंसर फलने की प्रक्रिया को रोकने में काफी हद तक सहायक है।

5. हड्डियों का विकास करने में सहायक

काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है जो हड्डियों का विकास करके उन्हें मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमे आयरन, फॅासफोरस और जिंक भी होता है जो हड्डियों के निर्माण के लिए आवश्यक एंजाइमों को ठीक करके एक स्वस्थ हड्डी संरचना को बनाए रखने में शरीर की मदद करते हैं।

6. डायबिटीज के लिए सहायक

काजू डायबिटीज पेशंट्स के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व रक्त में मौजूद ग्लूकोज को स्टेबलाइज करता है और इस तरह डायबिटीज पर नियंत्रण करने में हमारी मदद करता है।

7. गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक

गर्भवती महिलाओं को काजू का सेवन जरूर करना चाहिए इसमे भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिन्रल्स मौजूद होता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे को भी फायदा पहुंचाता है। काजू को गर्भवती महिला के लिए एक संतुलित आहार माना जाता है इसे इसका सेवन गर्भवती महिलाओं को अवश्य करना चाहिए।

8. रक्त को स्वस्थ रखे

काजू मे आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और आयरन हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायता करता है। आयरन ही हमारे शरीर में आॅक्सीजन को पहुंचाता है और आयरन हमें एनीमिया जैसी बीमारी से भी बचाता है।

9. लो ब्लड प्रेशर में लाभदायक

लो ब्लड प्रेशर वाले पेशंट्स को ब्रेन हैमरेज होने का खतरा अधिक होता है इसलिए अगर आप अपने रक्तचाप को संतुलित रखना चाहते हैं तो आपको काजू का सेवन करना चाहिए ऐसा करने से आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिल सकती है।

10. पाचन तंत्र को सुधारे

काजू में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती है। इसमे पाया जाने वाला फाइबर हमारी पाचन क्रिया को मजबूत करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा फाइबर अल्सर और कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाता है।

इसके अलावा काजू खाने के और भी फायदे हैं।

आपने ऊपर पढ़ा कि काजू में अच्छी मात्रा मेें फाइबर होता है और फाइबर गॅाल ब्लैडर की पथरी की परेशानी को दूर करने में सहायक होता है।

  • यह दांतो और मसूड़ों के लिए भी लाभदायक होता है इसमे मौजूद कैल्शियम दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है।
  • काजू से निकाला गया तेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है यह झुर्रियों को दूर करने में लाभकारी होता है।
  • एनर्जी का अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा पैदा होती है। यदि आप कमजोर या थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आप चार से पांच काजू खा लीजिये इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
  • काजू में मौजूद काॅपर बालों के लिए अच्छा माना जाता है यह आपके बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।
  • काजू में प्रोटीन और कई तरह के एंटीआॅक्सीडेंट होते हैं जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं।

बादाम पोषण तथ्य (Almonds Nutrition Facts)

यह पोषण तथ्य की जानकारी यूएसडीए (U.S Department of Agriculture) द्वारा प्रदान की जाती है जो 28 ग्राम बादाम के लिए है

 कैलोरी  164
 वसा  14.2 gm
 सोडियम  0.3 mg
 शक्कर  1.2 gm
 प्रोटीन  6 gm
 कार्बोहाइड्रेट  6.1 gm
 फाइबर  3.5 gm

बादाम खाने के फायदें (Benefits of eating almonds)

 

badam-khane-ke-faide

      1. तेज दिमाग के लिए लाभकारी

यह तो सभी को पता है कि बादाम दिमाग तेज करने में कितना कारगर हैं। हर कोई दिमाग को तेज करने के लिए बादाम खाने की ही सलाह देता है। बादाम में मौजूद विटामिन वी और इ्र्र और जिंक हमारे दिमाग के लिए बहुत एहम भूमिका निभाते हैं।

      2. दिल को स्वस्थ रखे

बादाम का सेवन आपक दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है यह रक्त का सर्कुलेशन ठीक करता है जिससे दिल का दौर पड़ने की समस्या काफी हद तक कम होती है। बादाम में मौजूद विटामिन ई और मैग्नीशियम दिल को स्वस्थ रखता है।

      3. हड्डियों को मजबूत बनाए

बादाम खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है इसमे बहुत से पोषक तत्व होते हैं जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॅासफोरस जो हमारे हड्डियों के लिए काफी लाभकारी है।

4. बैड कोलेस्ट्रॅाल को कम करें

हमारे शरीर में गुड और बैड दोनो ही प्रकार के कोलेस्ट्रॅाल मौजूद होता है। अगर बैड कोलेस्ट्रॅाल बढ़ जाता है तो आपको हर्ट अटैक का खतरा हो सकता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में यदि आप रोजाना थोड़े बादाम खाते हैं तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॅाल का स्तर कम हो जाता है इससे हर्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

   5. वजन कम करने में सहायक

यदि आप अपना वजन घटाना चाहता है तो बादाम आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। बादाम में एक खास गुण होता है इसे खाने के बाद आपको मीठा खाने का मन नहीं करता साथ ही इसके सेवन से आपको प्यास आधिक लगती है और पानी पीने से आपका पेट भरा रहता है। इसके अलावा बादाम खाने से आपकी भूख मर जाती है और यह आपकी ज्यादा खाना खाने की आदत को कम करता है।

   6. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

बादाम खाने के फायदें में सबसे महत्वपूर्ण फायदा है कि बादाम हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है चाहें बच्चे हों या वयस्क हर उम्र के व्यक्ति को बादाम का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए यह इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाता है।

   7. शुगर पेशंट्स के लिए फायदेमंद

शुगर के मरीजों के लिए बादाम बहुत फायदेमद है इसमे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो खून से शुगर को कम करने का कार्य करते हैं।

   8. मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक

बादाम में हाई क्वाॅलिटी का प्रोटीन होता है जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। शरीर के विकास के लिए अपने आहार में बादाम को जरूर शामिल करें इसके सेवन से मसल्स तो बनेंगी ही और साथ ही आपके शरीर की अनावश्क चर्बी भी कम होगी।

   9. पाचन तंत्र को ठीक करें

यदि आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो बादाम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रोजाना बादाम का सेवन करने से पेट साफ होता है इसका कारण है बादाम में मौजूद फाइबर जो आपकी पाचन क्रिया को बिल्कुल ठीक रखता है।

बादाम खाने के अन्य फायदें-

  • बादाम के सेवन से रक्तचाप की समस्या दूर होती है जिन लोगों को उक्त रक्तचाप की परेशानी रहती है उन्हें रोजाना बादाम खाना चाहिए।
  • बादाम में विटामिन ई, मैगनीज, बायोटिन, फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों के लिए लाभदायक होते हैं जिन लोगों को बाल झड़ने या रूसी की समस्या है उन्हें बादाम के तेल का उपयोग करना चाहिए।
  • बादाम को तेल आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है यह आंखों के नीचे के काले घेरे से आपको निजात दिलाता है। एक महीने तक बादाम का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा।
  • यदि आप रूखी त्वचा से परेशान है तो बादाम के तेल बहुत ही अच्छा उपाय है यह न केवल त्वचा का रूखापन दूर करता है बल्कि इसको चेहरे पर लगाने से आपका चेहरा ग्लो करता है।

निष्कर्श

आज के आर्टिकल में हमने आपको काजू और बादाम खाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताया है और यह भी बताया है कि किस तरह से ये आपको स्वस्थ रखने में कारगर है। आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और आप इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करेंगे। अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बाॅक्स में हमें जरूर लिखें।

यह भी पढ़ें-

चांद धरती से कितना दूर है, पीएम किसान ई-केवाईसी

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...