Connect with us

Hi, what are you looking for?

हेल्थ

बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय

बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय: तेजी से घटाए पेट की चर्बी

badha-hua-pet-kam-karne-ke-gharelu-upaay

 

आजकल के समय खराब जीवन शैली के कारण कई प्रकार की बीमारी हमें घेर लेती हैं। इन्हीं में सबसे आम है मोटापा। दुनिया में हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति अपने बढ़े हुए पेट और वजन से परेशान है। ऐसे अनेक लोग होते हैं जिन्हें अपनी व्यस्त दिनचर्या की वजह से अपने शरीर का भी ध्यान नहीं रहता। हमे थोड़ा सा समय निकालकर अपने आप पर भी ध्यान देना चाहिए। हमारे शरीर में सबसे ज्यादा और सबसे पहले फैट्स हमारे पेट और कमर में जमता है। और यह हमारे शरीर की बनावट को धीरे-धीरे खराब कर देता हैं। जब यह फैट हमारे शरीर में ज्यादा जमने लगता है। तो हम परेशान होकर इंटरनेट पर अपना “बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय” खोजने लगते हैं।

बढ़े हुए पेट से होता है बीमारियों को खतरा

अगर शरीर फिट रहे तो न सिर्फ हम कई बीमारियों से बच पाएंगे। बल्कि हम आकर्षक भी दिखेंगे। हमारे शरीर में जब एक्सट्रा फैट नहीं होता है। तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। आजकल बढ़ते हुए वजन से सभी परेशान है। यह अब आम समस्या बन गई है। हांलाकि, हम अपनी कुछ आदतों में सुधार कर लें तो आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। लेकिन पेट की लटकती झूलती चर्बी को कम करने में काफी मेहनत लगती है। इसलिए बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए आप वर्कआउट के साथ-साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें। आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों से अपने बढ़े हुए पेट को कम कर सकते है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको “बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय” के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप घर में ही अपने बढ़े हुए पेट को कम कर सकते हैं। इन घरेलू उपाय की खास बात यह है। कि इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते। इससे पहले कि हम लेख को आगे पढ़े आइये जानते है किन कारणों से हमारा पेट बढ़ने लगता है।

बढ़े हुए पेट के क्या कारण है?

पेट पर थोड़ी बहुत चर्बी यानी फैट्स का जमा होना आम बात है पर यही फैट्स जब ज्यादा हो जाता है तो बीमारियां आपको घेरने लगती है। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों से पेट में चर्बी जमा होने लगती है।

 

badha-hua-pet-kam-karne-ka-gharelu-upaay

  • पेट पर थोड़ी बहुत चर्बी यानी फैट्स का जमा होना आम बात है पर यही फैट्स जब ज्यादा हो जाता है तो बीमारियां आपको घेरने लगती है। नीचे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों से पेट में चर्बी जमा होने लगती है।
  • वे लोग जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है वे खाने को ठीक से नहीं पचा पाते जिसकी वजह से उनके शरीर में फैट जमने लगता है। उम्र के साथ हमारा पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है ऐसे में अगर हम खाने-पीने में लापरवाही बरतेंगे तो हमारे पेट को बढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए अगर आपको फिट रहना है तो अपना पाचन तंत्र दुरुस्त रखें।
  • पुरुषों और महिलाओं में उम्र के साथ हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसका असर उनके शरीर में पड़ता है। उनके कमर और पेट के हिस्से में चर्बी जमा होने लगती है जिसकी वजह से उनका पेट निकल आता है। महिलाओं में इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है।
  • बढ़े हुए पेट का एक सबसे बड़ा कारण है खाने के बीच में अत्यधिक पानी का सेवन। हमें खाना खाते समय बीच में पानी नहीं पीना चाहिए। एक दो घूंट पानी तो पिया जा सकता है मगर, एक साथ ज्यादा पानी पीने से हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है और हमारा खाना ठीक से नहीं पच पाता जिससे पेट बढ़ने लगता है। पानी हमेशा खाने के एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही पीना चाहिए। और अगर हो सके तो खाने के एक घंटे बाद गुनगुना पानी पिये, इससे खाना तेजी से पचता है।
  • ज्यादा वस्त दिनचर्या की वजह से कभी आप खाना समय से नहीं खाते है तो कभी स्किप कर देते हैं और जब आपको भूख लगती है तो हल्का-फुल्का कुछ खा लेते हैं। आपकी इन्हीं आदतों की वजह से आपके शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते और इससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। समय पर भोजन करने की आदत डालें और भोजन में  पौष्टिक आहार जरूर लें।
  • कई बार आपके शरीर का वजन आनुवांशिक कारणों से भी बढ़ता है पर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए आपको संतुलित डाइट लेनी होगी और शारीरिक व्यायाम भी करना होगा।
  • अवसाद या तनाव भी आपके बढ़ते हुअ पेट का कारण हो सकते हैं दरअसल जब आप तनाव में होते हैं तो आपके शरीर की क्रियाएं भी सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर पाती। आपके शरीर का फैट्स एनर्जी में नही कनवर्ट हो पाता जिसकी वजह से आपका शरीर में फैट जमने लगता है।
  • वे लोग जिन्हें अपने कार्यस्थल में एक जगह बैठ कर कार्य करना पड़ता है , उनकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है या न के बराबर रहती है। लगातार बैठकर काम करने की वजह से उनके पेट और कमर में फैट जमा हो जाता है। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत डालें।
  • किसी बीमारी या दवा की वजह से भी कभी-कभी पेट बढ़ने लगता है लेकिन इसे योगा या व्यायाम के जरिये नियंत्रित किया जा सकता है।

बढ़ा हुआ पेट कम करने का घरेलू उपाय

बढ़े हुए पेट को कम करना आसान नहीं है लेकिन कुछ ऐसी घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप अपने पेट में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं

1- मेथी पानी का सेवन करें

पेट कम करने के लिए आप मेथी पानी का सेवन कर सकते हैं। भूनी हुए मेथी का पाउडर सुबह खाली पेट पानी के साथ लें। या आप मेथी को रातभर पानी में भिगो कर रख दे और सुबह खाली पेट मेथी को चबा जाए। इससे आपके पेट की लटकती हुई चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

2- त्रिफला का सेवन करें

badha-hua-pet-kam-krne ka-gharelu-upay

आयुर्वेद में त्रिफला को शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी बताया गया है। यह बढ़ा हुआ पेट कम करने का घरेलू उपाय है। त्रिफला शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए त्रिफला का चूर्ण प्रभावी है। इसके नियमित सेवन से आपको कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। त्रिफला के चूर्ण को पानी में अच्छे से उबालकर उसमे शहद मिलाकर पीजिये जल्द ही आपको इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

3- दालचीनी और शहद

अपनी डाइट में दालचीनी को शामिल करना पेट की चर्बी को कम करने के लिए फायदेमंद हैै। इसके सेवन से आपका बढ़ा हुआ पेट तेजी से कम होने लगता है। शहद और दालचीनी से बनी चाय का सेवन आपके लिए लाभकारी है।

4- अजवाइन की पानी

अजवाइन के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे मददगार साबित होता है। सर्दियों में तो अजवाइन का पानी पीने की सलाह भी दी जाती है। इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। अजवाइन का रात भर के लिए पानी में भिगो दें और फिर सुबह खाली पेट इस पानी को पीजिये।

5- शहद और नींबू

नींबू और शहद के अनेक फायदे बढ़े हुए पेट को कम करना हो या त्वचा को निखारना हो यह दोनों में फायदेमंद है। नींबू के रस को गर्म पानी में मिलाकर पीने से आपका मेटाबॅालिज्म बढ़ता है जिससे आपके शरीर में जमा फैट्स तेजी से बर्न होने लगता है जिससे आपका पेट कम होने लगता है। गर्म पानी में नींबू के साथ आप शहद मिलाकर भी सकते है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालता है।

6- ग्रीन टी का सेवन

बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए ग्रीन टी एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह बहुत फायदेमंद है ये आपके टमी को फ्लैट करने में आपकी मदद करती है। ग्रीन टी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स है जो जिद्दी और कठोर फैट्स को बर्न करती है। इसमे विटामिन सी, जस्ता, क्रोमियम, सेलेनियम और खनिजों के रूप में पोषक तत्व पाए जाते हैं।

7- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन

mausami-fal-aur-sabjiyan

पेट कम करने के लिए आप एलोवेरा जूस, आंवला जूस व ग्रीन टी का सेवन आप सुबह-सुबह करेंगे तो पूरे दिन आप एक्टिव महसूस करेंगे। फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और फाइबर होता है यह आपका वजन घटाने व पेट करने के मदद करता है। बिना मौसम वाली सब्जियां आपका वजन बढ़ा सकती हैं और सेहत के लिए भी अच्छी नही रहती।

अच्छी जीवनशैली से कम होगा बढ़ा हुआ पेट

अगर आप एक अच्छी जीवनशैली को अपनाते हैं तो आपका बढ़ा हुआ पेट भी कम होगा और आप स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

  • सुबह उठकर सैर के लिए जाएं और व्यायाम जरूर करें।
  • रात में हल्का खाना खाइये जो आसानी से पच जाए।
  • अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करें।
  • एक साथ अधिक भोेजन न करें इसकी जगह थोड़ी-थोड़ी देर में सुपाच्य एवं हल्का खाना खाइये।
  • अपने भोजन में हरी सब्जियां, फल, दही, छाछ, दाल अवश्य लें।
  • अक्सर लोग वजन कम करने के लिए भोजन छोड़ देते हैं लेकिन भोजन छोड़ने से वजन कम नहीं होता बल्कि आपको कमजोरी और थकान होने हो जाती है। संतुलित भोजन लें और सप्ताह में एक दिन उपवास रखें।
  • सुबह का नाश्ता जरूर करें। दिन भर की शारीरिक क्रियाओं के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो कि नाश्ते के बिना संभव नहीं है।
  • हो सके तो प्रतिदिन 4-5 किलोमीटर पैदल चलें और जब थक जाएं तो बैठकर गुनगुना पानी पियें।
  • रात का भोजन सोने के दो घंटे पहले करें।
  • ज्यादा वसा वाला और तेल मसाला वाले भोजन से बचें।
  • अच्छे परिणाम के लिए योगासन करें। अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ रहता है।

निष्कर्श

आज के लेख में हमने आपको बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय के बारेे में बताया है साथ ही एक स्वस्थ जीवनशैली कैसी होनी चाहिए इसके बारे में भी बताया है। आशा करते हैं आपको हमारी पोस्ट पसंद आएगी। अन्य किसी जानकारी के लिए हमें कमेंट बॅाक्स में लिखें।

धन्यवाद,

यह भी पढ़ें-

आज का मौसम

Mera Parivar Haryana पहचान पत्र कैसे बनवाएं ?

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...