Connect with us

Hi, what are you looking for?

bhulekh odisha

ब्लॉग

Bhulekh Odisha क्या है और कैसे करें Online Land Records चेक

Bhulekh Odisha:- प्रिय पाठकों, अभी तक आप अपनी ज़मीन संबंधी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाया करते थे फिर भी आपका कार्य और जो भी जानकारी आपको प्राप्त करनी होती थी वह नहीं मिल पाती थी । इसी समस्या का समाधान है ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल (odisha bhulekh land record portal)। अब भूलेख का नाम सुनते ही मन कई प्रश्न उठते हैं जैसे की –

⦁ ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल क्या है?
⦁ ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल किस तरह की जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है ?
⦁ भूलेख पोर्टल का उपयोग कैसे किया जाता है ?
⦁ क्या यह पोर्टल विश्व्सनीय है ?
⦁ क्या इसका संबंध खसरा खतौनी से है ?
⦁ ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल के क्या क्या लाभ हैं ?

यह लेख आपको इन सभी प्रश्नों का उत्तर विस्तार में प्रदान करेगा एवं ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण देगा।

ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल क्या है? | bhulekh odisha plot details

तो सबसे पहले हमें समझना होगा की भूलेख का क्या अर्थ है। भूलेख का अर्थ है भूमि से संबन्धित लिखित जानकारी या फिर कह सकते हैं की ज़मीन का पूरा विवरण। ज़मीन का मालिक कौन इसके मध्यम से हम पता लगा सकते हैं। ज़मीन पर किसी बैंक से लोन लेना हो या ज़मीन का बंटवारा करना हो , इन सभी चीजों मे भूलेख मुख्य भूमिका अदा करता है।

भूलेख के और भी अन्य नाम हैं जैसे की जमाबंदी (खसरा खतौनी) , भूमि अभिलेख ,भूमि का ब्योरा , खेत के कागजात , खेत का नक्शा , खाता आदि। ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल सरकार की एक ऐसी पहल है जिससे किसी भी व्यक्ति को अपनी जमीन संबंधी सारी जानकारी घर बैठे मिल जाती है। ओडीशा राज्य के भूमि रेकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए ओडीशा भूलेख को इस पोर्टल के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत किया गया है।

ओडीशा भूलेख लैंड रेकॉर्ड पोर्टल से आपको अपनी ज़मीन का पूरा ब्योरा ऑनलाइन मिल जाता है। बस इसमे आपको एक बटन दबाने की देरी है। तहसील के चक्कर लगाने से निजात दिलाने में इस पोर्टल ने एक सुविधाजनक मध्यम प्रदान कर दिया है।

Odisha Bhulekh पर क्या है?

Bhulekh land record web portal of Odisha आपकी ज़मीन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करवाने में सहायक है। खतियान ऑनलाइन चेक करने की पूरी जानकारी जब आप up bhulekh के पोर्टल को खोलेंगे तो आप विभिन्न प्रकार के बिन्दुओं को पाएंगे जो की निम्न रूप से दिये गए हैं –

यह पोर्टल दो भाषाओं में उपलब्ध है जो की आपको अपनी स्क्रीन के राइट साइड  में दिख जाएगी। इस पोर्टल का प्रयोग आप ओडिया या फिर अंग्रेजी भाषा में कर सकते हैं। इस पोर्टल में आप आसानी से सभी भूमि रिकॉर्ड का विवरण खतियान, प्लॉट और टेनेंट देख सकते हैं।

भूलेख पोर्टल का उपयोग कैसे किया जाता है?

Bhulekh land record web portal of Odisha का उपयोग करना बहुत ही आसान है। कुछ मामुली से चरणों का पालन करके हम इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए-

⦁ यदि आपको भू नक्शा के बारे मे जानकारी चाहिए तो भूलेख ओडीशा पोर्टल खोलते ही जो पहला पेज आएगा उसमें ऊपर ही map view के विकल्प पर क्लिक करें।
⦁ उसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें सबसे पहले अपना जनपद (district) चुने और submit बटन पर क्लिक करें
⦁ फिर जो पेज खुलेगा उसमें अपके सामने 5 विकल्प आएंगे जो की हैं-District, Tehsil, Village, RI, Sheet no. ,फिर प्लॉट नं॰, इन सभी में सही जानकारी भर आपके समक्ष भूखंड के बारे में सारी सूचना उपलब्ध हो जाएगी।
उससे आप download भी कर सकते या फिर उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते है।

क्या यह पोर्टल विश्व्सनीय है?

Bhulekh land record web portal of Odisha सरकार द्वारा बनाया गया एक ऐसा पोर्टल है जिसपे आप अपनी ज़मीन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और क्योंकि यह सरकार की एक पहल है इसलिए यह पूर्ण रूप से विश्व्सनीय है । इसका निर्माण हुआ ही इसलिए है जिससे खसरा खतौनी की जानकारी सुव्यवस्थित ढंग से एक जगह उपलब्ध हो जाए। प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट इसी तरह की सुविधाओं के लिए बनाया और चलाया जा रहा है। भूलेख पोर्टल सिर्फ ओडीशा ही नहीं बल्कि सभी राज्यों में बनाया गया है।

क्या इसका संबंध khasra khatauni से है?

जी हाँ , इसका पूरा संबंध खसरा खतौनी से ही है । भूलेख की जानकारी का अगर कोई दूसरा नाम हो तो वह खसरा खतौनी (khasra khatauni) की जानकारी ही होगा। ज़मीन संबंधी सभी तरह की जानकारी व सूचना आपको Bhulekh land record web portal of Odisha पर मिल जाएगी। ओडीषा भूलेख पोर्टल सरकार द्वारा ऑनलाइन जमीनी विवरण देखने की सुविधा है।

कोई भी व्यक्ति खसरा खतौनी संख्या देकर खाता विवरण की प्रति डाउन्लोड कर सकता है। साथ ही आपको यह भी बता दें की सुविधा का उपयोग कौन से जिले के लोग कर सकते हैं। ओडीशा राज्य के किसी भी जिले या गाँव का कोई भी व्यक्ति भूलेख की जानकारी इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकता है । इसमें तकरीबन 50000 गावों को सम्मलित किया गया है।

Odisha bhulekh पोर्टल के लाभ

इस पोर्टल के अनेक लाभ हो सकते हैं। सबसे बड़ा लाभ या उपयोग तो यही है की आप घर बैठे अपनी ज़मीन का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह पोर्टल एक तरह की पारदर्शिता प्रदान करता है, व्यक्ति की ज़मीन की सारी जानकारी एक जगह उपलब्ध है तथा सरकार की निगरानी में भी है। अविश्वास का कोई सवाल ही नि उठता क्योंकि यह पोर्टल स्वयं सरकार द्वारा बनाया गया है।

पहले लोगों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे यदि उन्हें अपनी ज़मीन संबधि कोई जानकारी प्राप्त करनी होती थी। इस पोर्टल के माध्यम से यह दुविधा भी दूर हो गई। साथ ही साथ यह पूर्ण रूप से मुफ्त है। इस पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए बस आपके पास इंटरनेट कनैक्शन होना अनिवार्य है।

ओडीशा भूलेख किस विभाग द्वारा निर्मित है?

आपको बता दें की यह पोर्टल ओडीशा राजस्व विभाग द्वारा निर्मित एवं संचालित है। इसमें पायी जाने वाली सभी जानकारी विधिपूर्ण एवं सटीक हैं।

ROR View क्या है?

पोर्टल के पहले पेज में सबसे ऊपर ROR View का विकल्प दिखाई देता है। इस विकल्प के माध्यम से आप ऑनलाइन ओडीशा भूमि भूलेख की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको अपने जिले का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम, री सर्कल और खतियान, प्लॉट, किरायेदार जैसे सभी आवश्यक विवरण प्रदान किया गया है। सभी विवरण प्रदान करने के बाद, आप लैंड रिकॉर्ड RoR फ्रंट और बैक पेज विवरण देख सकते हैं। इस तरह आप Odisha Bhulekh Portal में आसानी से भूमि रिकॉर्ड की ऑनलाइन जाँच कर सकते हो।

Land Records रखना क्यों आवश्यक है?

भूमि रेकॉर्ड रखने का बहुत बड़ा महत्व है। Odisha Bhulekh Naksha/ भूमि के रिकॉर्ड की मदद से भूमि का स्वामित्व सत्यापन संभव किया जा सकता है। ऋण (loan) के प्रयोजन के लिए बैंक खाता भूमि रिकॉर्ड की मदद से खुल सकता है। आपको भूमि की बिक्री या विभाजन के लिए Land Record की आवश्यकता है पड़ती ही है। आप संपत्ति के व्यक्तिगत रिकॉर्ड को बनाए रख सकते हैं। भूमि के अभिलेखों को नागरिक मुकदमे या किसी अन्य कानूनी उद्देश्य में सबूत या सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Atal Pension Yojana के लिए इस तरह करें ऑनलाइन अप्लाई और पाएं जिंदगीभर लाभ

इसके अतिरिक्त पोर्टल पर कांटैक्ट और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। किसी व्यक्ति को यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी है या फिर कोई ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो वह दिये गए नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर अपनी दुविधा का निवारण कर सकता है।

ओडीशा भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आपको इस लेख क माध्यम से प्राप्त हुई होंगी ऐसी हम आशा करते हैं। यदि किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो वह आप हमसे पूछ सकते है एवं हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम अपने पाठकों को सभी महत्वपूर्ण सूचना एवं जानकारी देने में सदैव सक्षम रहें। धन्यवाद.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...