Connect with us

Hi, what are you looking for?

up-kisan-karj-rahat-yojna-list-2022.

ब्लॉग

UP किसान कर्ज राहत योजना list 2022 जारी

UP किसान कर्ज राहत योजना list 2022: किसान ऋण मोचन योजना list 2022, check online

UP Kisan Karj Rahat List 2022| UP किसान कर्ज राहत योजना list 2022| UP Kisan Rin Mochan Yojana| किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें| उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी लिस्ट| Kisan Karj Rahat List 2022 In Hindi

UP-Kisan-karj-Rahat-List-इन-80-लाख-किसानो-का-क़र्ज़-होगा-माफ़-अपना-नाम-देखें-सूची-में

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अपने संकल्प पत्र में वायदा किया था कि वे किसानों के ऊपर जो ऋण का बोझ है। उसे कम करने की कोशिश अवश्य करेंगे। और इसी दिशा में उन्होंने UP किसान कर्ज राहत योजना list 2022 की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रदेश के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। एनआईसी उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा प्रदेश के किसानों द्वारा लिये गए 31 जून 2016 तक के ऋण का ब्यौरा बैंकों के माध्यम से ऑनलाइन फीड कराकर तहसी स्थिति राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों की टीम बनाकर इसका गहन सत्यापन कराकर इस ऋण माफी योजना को साकार किया जाएगा। आज हम आपको अपने लेख में बताएंगे कि कैसे आप किसान ऋण मोचन योजना लिस्ट 2022 को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश किसान राहत योजना list 2022

UP-kisan-rahat-yojna-list-2022

यूपी किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत 9 जुलाई 2017 को की गयी थी। योजना के अंतर्गत सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के लगभग 86 लाख किसानों को इस योजना के तहत राहत मिली है। किसान अपनी फसल के लिए ऋण लेता है लेकिन छोटे और सीमांत किसानों के लिए ऋण चुकाना कठिन होता है। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती है कि वे अपने द्वारा लिये गए फसली कर्ज से मुक्त हो सकें। ऐसे में यूपी किसान राहत लिस्ट ऐसे किसानों के कर्ज को माफ करेगी। जिनके पास दो हेक्टेयर से कम आकार के खेत हैं।

UP kisan karj rahat scheme list 2022

उत्तर प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि और संबंधित गतिविधयों पर निर्भर है। इसके बावजूद हमारे किसान भाई आर्थिक रूप से आज भी कमजोर हैं। आपको बता दें कि किसान आय के मामले में यूपी 18 प्रमुख भारतीय राज्यों में से 13वें स्थान पर है। आंकड़ो के अनुसार उत्तर प्रदेश के किसान प्रतिमाह लगभग 4923 रुपये कमाते हैं। यह राष्ट्रीय औसत 6426 रुपये प्रतिमाह से कम है। और पंजाब के किसानों की औसत मासिक आय 18,059 रुपये प्रति माह के एक तिहाई से भी कम है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में एक सामान्य किसान के लिए INR 6,230 के औसत मासिक उपभोग व्यय के परिणामस्वरूप INR 1,307 का मासिक घाटा होता है। उत्तर प्रदेश के वे किसान जिनको कर्ज राहत सूची में अपना नाम देखना है। उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

UP किसान कर्ज राहत योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसान उठा सकेंगे।
  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग 86 लाख किसान फसल ऋण से मुक्त होंगे।
  • किसान ऋण राहत योजना 2021 के तहत प्रदेश में लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया जायेगा
  • योजना का लाभ वे ही किसान प्राप्त कर पाएंगे। जिनके पास दो हेक्टेयर की खेती योग्य भूमि है।
  • अगर किसी व्यक्ति को योजना से संबंधित कोई समस्या आती है। तो वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • योजना के तहत जिन किसानों ने 25 मार्च 2016 से पहले कर्ज लिया हुआ है। वे ही योजना के लिए पात्र माने जााएंगे।
  • किसानों का आधार कार्ड बैंक से लिंक होना आवश्यक है।
  • इस योजना के द्वारा किसानों को खेती के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे फसलों का उत्पादन बढ़ सके।

UP किसान कर्ज राहत योजना  के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसान ऋण योजना के लिए आवेदन पत्र भरते समय, आवेदकों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, उन्हें संभाल कर रखना सुनिश्चित करें। यूपी किसान कर्ज राहत योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  1. आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  2. आधार कार्ड
  3. पहचान पत्र
  4. सक्रिय मोबाइल नंबर
  5. आवेदक का निवास प्रमाण
  6. भूमि दस्तावेज
  7. बैंक खाता पासबुक

किसान कर्ज माफी योजना की list 2022 ऑनलाइन कैसे चेक करें

  1. सबसे पहले, यूपी किसान कर्ज राहत योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा।
  3. यहां पर आपको “ऋण मोचन की स्थिति देखे” का विकल्प मिलेगा। आपको इसी विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  5. इस पेज पर आपको महत्वपूर्ण जानकारी जैसे बैंक का नाम, क्रेडिट कार्ड का विवरण, नाम, पता इत्यादि को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  6. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  7. ऋण मोचन स्थिति की जानकारी आपको आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।

यूपी किसान कर्ज राहत योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

UP-Kisan-Karj-Rahat-List-Check-Status

  1. सबसे पहले, यूपी किसान कर्ज राहत योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  3. यूपी किसान ऋण मोचन योजना apply now लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर Registration form पेज खुल जाएगा।
  5. अब सभी आवश्यक विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार आदि के साथ फॉर्म भरें।
  6. उसके बाद, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अब, किसी भी गलती से बचने के लिए भरी हुई जानकारी की समीक्षा करें और दोबारा जांचें।
  8. अंत में, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए Submit button पर क्लिक करें।
लॉगिन प्रक्रिया
  • सबसे पहले, यूपी किसान कर्ज राहत योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • होमस्क्रीन पर मौजूद लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉगिन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • लॉगिन प्रक्रिया
  • आवेदन पत्र में लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अब साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपने आवेदन का स्टेटस कैसे पता करें?
  • सबसे पहले, यूपी किसान कर्ज राहत योजना 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • होमस्क्रीन पर मौजूद Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक नया आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • खाता प्रकार, बैंक और अन्य विवरण चुनें।
  • KCC no. और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब submit ऑप्शन पर क्लिक करें
संपर्क विवरण
  • संपर्क सूत्र – 0522-2235892, 0522-2235855
निष्कर्श

किसानों का हित करना उत्तर प्रदेश सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है। इसी दिशा में श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट 2022 की शुरुआत की है। हमने आपको अपने लेख में इस योजना से संबंधित पूर्ण जानकारी दी है। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें। योजना से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॅाक्स में जरूर लिखें।

धन्यवाद,

यह भी जानिये

UMANG App Download, Log In, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Log In, सर्विसेज

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2022): EPFO, UAN Passbook Login, EPFO claim (all details in hindi)

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...