Connect with us

Hi, what are you looking for?

Up-bhagya-lakshmi-yojna-2022

ब्लॉग

UP Bhagyalakshmi Yojna 2022: बेटियों के जन्म पर सरकार देगी 50 हजार, जल्द करें आवेदन

UP Bhagyalakshmi Yojna 2022 : यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना आवेदन फॅार्म

UP bhagyalakshmi yojna 2022 | भाग्यलक्ष्मी योजना 2022| पात्रता | उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन | यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना के लाभ आदि की संपूर्ण जानकारी हिंदी में 

UP-Bhagya-Laxmi-Yojana (1)

उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों के उत्थान और समाज में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु यूपी भाग्यलक्ष्मी 2022 की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से निर्धन परिवार की बेटियों हेतु 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करती है। इसके अलावा उनकी पढ़ाई से लेकर विवाह तक आर्थिक सहायता देती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से UP Bhagyalakshmi Yojna 2022  जुड़ी जानकारी जैसे यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 आवेदन फॅार्म भरने की प्रक्रिया, योजना से जुड़े आवश्यक दस्तावेज, पात्रता आदि विस्तारपूर्वक देने जा रहे हैं। जिससे आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

UP Bhagyalakshmi Yojna 2022 क्या है?

UP-Bhagyalakshmi-Yojna-2022-apply-online

राज्य सरकार ने लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 लेकर आई है। बेटियों के प्रति लोगों की मानसिकता बदलना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना के माध्यम से लड़का और लड़की के मध्य जो भेदभाव होता आया है। उसे पूरी तरह खत्म करने के लिए सरकार बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। जिससे वे अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी सकें। बेटियों को शिक्षित कर समाज में उन्हें सम्मान दिलाने के लिए सरकार ने UP भाग्यलक्ष्मी योजना की पहल की है।
इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को 2 लाख रुपये तक की राशि की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे वे अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। भाग्यलक्ष्मी योजना में का लाभ प्राप्त करने के लिए बेटी के जन्म के एक वर्ष के भीतर उसका नामांकन योजना के लिए किया जाना चाहिए। जन्म के समय बेटी के नाम पर सरकार 50 हजार एक बॅान्ड बैंक खाते में जमा करेगी। बेटी के 21 वर्ष पूर्ण होने पर यह बॅान्ड मैच्योर हो जाएगा और बेटी के बैंक खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये जाएंगे। यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना का एक उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना भी है, जिससे लिंग अनुपात में सुधार हो सके।

यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के लाभ

  1. योजना का लाभ उन परिवारों की कन्याओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
  2. इस योजना के माध्यम से बेटियों के शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा रहा है।
  3. भाग्यलक्ष्मी योजना के अंतर्गत दो बेटियों को योजना का लाभ मिल सकता है।
  4. उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत पुत्री के जन्म के समय 50 हजार का बॅान्ड मिलेगा।
  5. यह बॅान्ड बेटी के 21 साल के पूर्ण होने पर 2 लाख का हो जाएगा।
  6. बेटी के जन्म के समय माता को भी 5100 रुपये तक की राशि की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  7. जब कन्या कक्षा 6 में जाएगी तब उसे 3 हजार की मदद करी जाएगी।
  8. कक्षा 8 में प्रवेश लेने पर 5 हजार की मदद होगी।
  9. इसी क्रम में दसवीं कक्षा में आने पर उसे 7 हजार की मदद करी जाएगी।
  10. 12वीं कक्षा में आने पर उसे 8 हजार रुपये दिये जाएंगे।
  11. इस तरह कन्या की पढ़ाई पर सरकार 23 हजार रुपये की मदद करेगी।
  12. शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेटी का सरकारी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना होगा।

उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना की विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की गई भाग्यलक्ष्मी योजना की निम्न विशेषताएं हैं।
  • योजना का सर्वप्रथम उद्देश्य गरीब बालिकोओं की अर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
  • बालिकाओं के जन्म के समय सरकार उन्हें 50000 रुपये का बॅान्ड प्रदान करेगी। बॅान्ड की मैच्यूरिटी के बाद बेटी को 2 लाख रुपये उनके खाते में प्राप्त होंगे।
  • कन्या के जन्म के समय राज्य सरकार कन्या की मां को 5100 रुपये की राशि प्रदान करेगी।
  • राज्य सरकार बेटी के पढ़ाई के दौरान भी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ताकि उसकी शिक्षा में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।
  • राज्य सरकार भाग्यलक्ष्मी योजना से मिलने वाली राशि को सीधे बालिका के बैंक खाते में जमा करेगी। जिससे इस राशि का दुरुपयोग न हो सके।
  • इसके अलावा राज्य सरकार उम्मीदवार के बीमार होने पर उसके इलाज के लिए 25 हजार तक की राशि भी देगी।
  • यदि योजना के अंतर्गत नामांकित पुत्री की बीमारी से मृत्यु होती है तो परिवार को 42500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • नामांकित पुत्री की दुर्घटना में या आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में परिवार को 1 लााख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत परिवार की दो कन्याओं का ही पंजीकरण किया जा सकता है।

UP Bhagyalakshmi Yojna की पात्रता

  • जो भी इच्छुक इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी वार्षिक आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • योजना के लिए नामांकन बच्ची के एक वर्ष होने के पूर्व हो जाना चाहिए।
  • यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद ही होनी चाहिए।
  • बच्ची के माता पिता को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। ,
  • 31 मार्च 2006 के बाद जन्म लेने वाली बच्चियां ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • केवल बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली बच्चियां ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • बच्ची का एक वर्ष तक का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग से होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने के लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • एक परिवार से केवल दो बालिकाएं ही योजना के लिए पात्र है।
  • योजना का लाभ पाने के लिए बच्ची का बैंक में खाता होना अनिवार्य है। ताकि योजना की जो भी राशि है, उसे उसके बैंक खाते में भेजा जा सके।
  • योजना के अनुसार बच्ची बाल श्रम से जुड़ी नहीं होनी चाहिए।

UP Bhagyalakshmi Yojna में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आंगनवाड़ी में नामांकन
  • निवास प्रमाणपत्र
  • बेटी का जन्म जिस अस्पताल में हुआ है उस अस्पताल से प्राप्त हुआ जन्म प्रमाणपत्र
  • परिवार का बीपीएल सर्टिफिकेट
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नं

यूपी भाग्यलक्ष्मी 2022 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

UP-Bhagyalakshmi-Yojna-2022-apply-online

  1. आवेदक को सबसे पहले महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. यहां आपको यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना केApplication form’ की PDF को डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट निकाल लेना होगा।
  3. एप्लीकेशन फॅार्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, जन्म तिथि आदि को ध्यानपूर्वक भरिये।
  4. सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर दें।
  5. इसके पश्चात् आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र को जमा करना होगा।
  6. इस प्रकार आपको आवेदन पूरा हो जाएगा।

भाग्यलक्ष्मी योजना में आवेदन की स्थिति कैसे पता करें।

अगर आप यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2022 के लिए आवेदन कर चुके हैं। लेकिन आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं इसकी जानकारी आपको नहीं है। तो इसके लिए आपको महिला और बाल विकास कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या फिर बाल विकास कल्याण केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप अपने आवेदन की स्थिति पता कर सकते हैं।

संपर्क करें

  • योजना से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आप हेल्पलाइन नं या टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।
  • इसके अलावा आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।
  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको संपर्क करें का विकल्प दिखाई देगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ लिंक्स आएंगे।
  • किसी भी लिंक पर क्लिक करके आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhagyalakshmi Yojna 2022 का संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम UP Bhagyalakshmi Yojna 2022
शुरुआत की मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
लॅान्च डेट 2017
लाभार्थी गरीब परिवार की कन्याएं
Official Website http://mahilakalyan.up.nic.in/
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, यूपी

निष्कर्श

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटियों को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने हेतु ऐसी कई योजनाएं शुरु की हैं। जिनमें से एक UP Bhagyalakshmi yojna 2022 भी है। आज के आर्टिकल में हमने इस योजना के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। आशा करते हैं हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। और योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी आपको प्राप्त हो गई होगी। इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ शेयर करना न भूलें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।

धन्यवाद,

यह भी पढ़ें

Agniveer female bharti 2022: महिला अग्निवीर के लिए करें आवेदन,

UP फ्री लैपटॅाप योजना 2022

3 Comments

3 Comments

  1. fpparisshop.com

    April 9, 2024 at 3:18 PM

    bmipas.com
    読んでいてとても勉強になりました。いつも感謝しています。

  2. sandyterrace.com

    April 9, 2024 at 4:25 PM

    largestcatbreed.com
    다른 선장들은 처음에는 매일 울었지만 점차 익숙해졌다.

  3. qiyezp.com

    April 10, 2024 at 1:45 AM

    qiyezp.com
    이에 주자이모의 눈이 빛났다.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...