Connect with us

Hi, what are you looking for?

solar-rooftop-yojana-ab-muft-me-apni-chat-par-lagvaye-solar-panel

ब्लॉग

Solar rooftop yojna: अब मुफ्त में अपनी छत पर लगवाएं सोलर पैनल

Solar rooftop yojna: अब मुफ्त में अपनी छत पर लगवाएं सोलर पैनल

solar-rooftop-yojana-ab-muft-me-apni-chat-par-lagvaye-solar-panel

भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोलर रूफटॅाप योजना आरंभ की गई है। इस योजना के द्वारा देश का कोई भी नागरिक अपनी छत पर फ्री में सोलर पैनल लगवा सकता है। और मुफ्त में बिजली व अन्य लाभ प्राप्त कर सकता है।सोलर रूफटॅाप योजना के अंतर्गत आप अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। जिसके लिए आपको सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। Solar rooftop yojna क्या है? कैसे आप मुफ्त में सोलर पैनल लगवा सकते है? आवेदन की क्या प्रक्रिया है? इस सबकी जानकारी आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं। इसलिए लेख को पूरा पढ़े।

Solar rooftop yojna क्या है?

solar-rooftop-yojana-ab-muft-me-apni-chat-par-lagvaye-solar-panel

यह एक बहुत ही खास योजना है। जिसकी शुरुआत भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा करी गई है। सोलर रूफटॅाप योजना के माध्यम से सरकार कारखानों, कार्यालयों आदि की छतों पर फ्री में सोलर पैनल लगवाने की सुविधा दे रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत का कोई भी नागरिक अपनी छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगा सकता है। 1 किलावाट का सोलर पैनल लगवाने के लिए दस वर्ग मीटर के स्थान की आवश्यकता पड़ती है। सोलर पैनल में जो भी लागत आती है। वह 5-6 साल में  में पूरी हो जाती है। और एक बार सोलर पैनल लगने के बाद आप इसका लाभ 25 साल तक उठा सकते हैं।
इस योजना की खास बात यह है कि, जो भी नागरिक 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल को लगवाता है। उसे 40 फीसदी तक की सब्सिडी मिलने का प्रावधान भी है। जबकि 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक सोलर पैनल लगवाने पर आपको 20 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।

सोलर रूफटॅाप योजना से मिलने वाले लाभ

  • आपको फ्री में बिजली मिलेगी।
  • एक बार सोलर पैनल इंस्टाल करने पर 25 साल तक का लाभ प्राप्त करें।
  • सोलर पैनल लगवाने पर जो भी खर्च आता है वह 5 से 6 साल में कवर हो जाएगा।
  • पर्यावरण अनुकूल बिजली का उत्पादन होगा।
  • भारी भरकम बिजली के बिल में राहत मिलेगी।

सोलर रूफटॅाप योजना का उद्देश्य

  1. सौर ऊर्जा बिजली उत्पादन को बढ़ावा देना।
  2. औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करना।
  3. जीवाश्म आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता को कम करना और भविष्य के लिए ईंधन को बचाना।
  4. सौर ऊर्जा में निवेश के लिए सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण करना।
  5. सोलर रूफ टॅाप योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना।
  6. छत और छोटे पौधों की सहायता से ग्रिड तक सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए एक कुशल वातावरण का निर्माण करना।

Free Solar rooftop yojna हेतु आवेदन प्रक्रिया

solar-rooftop-yojana-ab-muft-me-apni-chat-par-lagvaye-solar-panel

भारत सरकार की फ्री सोलर रूफटॅाप योजना के अंतर्गत जो भी नागरिक अपने घर की छतों में सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट solarrooftop.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की स्वीकृति के बाद ही वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोलर रूपटॅाप योजना के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॅालो करें।

  • सबसे पहले सोलर रूफटॅाप योजनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको साइन अप करना होगा।
  • साइन अप करने के लिए आपके सामने एक फॅार्म होगा।
  • फार्म फिल करके सब्मिट कर दे।
  • होम पेज पर आपको ‘Installation interest form’ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दें।

solar-rooftop-yojana-ab-muft-me-apni-chat-par-lagvaye-solar-panel

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां पर आपको एक फॅार्म दिखाई देगा।
  • फॅार्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
  • आखिर में Submit के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • फॅार्म में जो मोबाइल नं आपने भरा था उस पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको फिर से सब्मिट करना है।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

सोलर रूफटॅाप योजना में मिलने वाली सब्सिडी

सोलर रूफटॅाप योजना में मिलने वाली सब्सिडी
अगर आपको इंडस्ट्रियल पर्पज से सोलर पैनल लगवाना है तो आपको 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगावाना चाहिये। जिस पर सरकार आपको 20 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी।

Solar Panel Price

1 KW से 3 KW की कीमत- Rs.37,000/KW

3 KW से 100 KW की कीमत- Rs 39,800/KW

100 KW से 500 KW की कीमत- Rs 34,9000/KW

मुफ्त सोलर टॅाप पैनल में होने वाले खर्चे को कैसे कैलकुलेट करें

  • सोलर पैनल में होने वाले खर्च को कैलकुलेट करने के लिए सोलर रूफटाॅप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर आपको Solar rooftop calculator के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे।
  1. Total Roof Top Area
  2. Solar Panel Capacity you want to install
  3. Your budget
  • आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी एक विकल्प को चुन सकते हैं।
  • विकल्प के चयन के बाद आपको अपनी छत के क्षेत्र की जानकारी देनी होगी।
  • सभी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद Calculate के बटन पर क्लिक कर दें
  • अब आपके सामने सोलर पैनल लगाने में जो भी खर्च आएगा वो आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इस प्रकार आप सोलर रूफटॅाप योजना के तहत होने वाले खर्च को ऑनलाइन ही देख सकते हैं।

Solar rooftop yojna Helpline no.

यदि आपको सोलर रूफ टॅाप योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप दिये गए हेल्पलाइन नं पर संपर्क कर सकते हैं।

Helpline no.- 18001803333

email id- rts-mnre[at]gov[dot]in

itsupport-mnre[at]nic[dot]in

निष्कर्श

आज के इस लेख में हमने Solar rooftop yojna से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की है। सोलर पैनल में कितना खर्च आएगा, सरकार द्वारा इस योजना कि लिए कितनी सब्सिडी का प्रावधान है इन सब की जानकारी आपको हो गई होगी। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।

धन्यवाद,

यह भी जानें

अग्निपथ योजना 2022  UP फ्री लैपटॅाप योजना 2022

1 Comment

1 Comment

  1. avtosalonbmwftnz

    April 9, 2024 at 1:39 PM

    [url=https://avtosalonbmwftnz.dp.ua]офіційний дилер бмв[/url]

    Купить новый BMW 2024 года в течение Украине числом лучшей стоимости язык официального дилера. Тест-драйв, страхование, субсидирование, буферный) запас и еще спецпредложения.
    bmw автосалон

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...