Connect with us

Hi, what are you looking for?

meri fasal mera byora

ब्लॉग

Meri Fasal Mera Byora: किसान कैसे करें fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण ?

कोरोना काल में दुनियाभर में काफी  नुकसान हुआ। किसानों को  खासकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिली,जिसे देखते हुएहरियाणा की खट्टर सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना को शुरू किया। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के द्वारा इस योजना की शुरुआत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया है।

हरियाणा सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए meri fasal mera byora website की मदद से किसानों को हर तरह से राज्य सरकार सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और हर समस्या का निवारण करने की कोशिश में है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद किसान अपनी फसल सरकारी गोदामों पर भी बेच सकेंगे और इसकी सहायता से किसानों को उनकी फसल को लेकर सभी जानकारी दी जा सकेगी।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2022 पंजीकरण

हरियाणा के किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण जल्द ही करवाना होगा। इस वर्ष यानि 2022 की फसल खरीदने के लिए हरियाणा सरकार ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। अभी तक Meri Fasal Mera Byora वेबसाइट पर सिर्फ 60% ही रजिस्ट्रेशन हुई है, 40% किसानों ने अभी भी अपना पंजीकरण नहीं कराया है। किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली राशि का भुगतान राज्य सरकार इसी पोर्टल की सहायता से करती है।

meri fasal mera byora registration के लिए डॉक्यूमेंट

मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट पर आवेदन से पहले आवेदक को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह हरियाणा का ही निवासी हो, जिससे उनका पंजीकरण आसानी से हो सके। इसके साथ ही इन दतावेज़ों की भी ज़रूरत है।

1. आधार कार्ड
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. मोबाइल नंबर
4. बैंक अकाउंट पासबुक
5. अपने खेत का रिकॉर्ड
6. जमीन का रकबा
7. खसरा खतौनी का नंबर मुरब्बा नंबर खसरा नंबर

meri fasal mera byora haryana योजना के फायदे

  1. किसान, फसल की पंजीकरण और साथ ही खेत का ब्यौरा एक ही जगह उपलब्ध।
  2. इस पोर्टल के ज़रिये किसी प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाया जा सकेगा।
  3. फसल नुकसान के कारण मुआवजा देने में आसानी।
  4. राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता।
  5. खाद्य, बीज एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी की समय पर उपलब्धता।
  6. सीजन में बोई जाने वाली फसलों की जानकारी।
  7. कृषि संबंधित सभी जानकारी समय पर उपलब्ध करना।
  8. CSC, VLE सभी किसानों की फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करेंगे।
  9. VLE के अलावा किसान अपने स्तर पर खुद इंटरनेट के माध्यम से पोर्टल पर भी अपनी फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
  10. किसानों द्वारा अपलोड किए जाने वाली जानकारी किसी अन्य कानूनी क्लेम में प्रयोग नहीं की जा सकेगी।
  11. पोर्टल पर आने वाली सूचनाओं को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को दिया जाएगा।
  12. किसानों की फसलें आसानी से खरीदी जा सकेगी।
  13. खरीद फसलों का ब्यौरा किसान ऑनलाइन दे सकते हैं।
  14. फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी से जुडी सभी जानकारी।

Meri Fasal Mera Byora Portal में आवेदन प्रक्रिया

  1. मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाएं
  2. आपको होम पेज पर पंजीकरण/registration पर क्लिक करें। इसपर क्लिक करें इसके बाद अगले पेज पर पहुंच जायेंगे।
  3. अब आपके सामने फॉर्म आ जायेगा, यहां अपना मोबाईल नंबर भरकर सर्च करें।
  4. आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसको OTP की जगह पर भरें और जारी रखें/continue पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने पंजीकरण/registration का फॉर्म खुलेगा, यह फॉर्म चार चरणों में पूरा होगा।
  6. पहला चरण पूरा करने के बाद जारी रखें/continue पर क्लिक करें।
  7. यहां अगर आप अपने खेत का मुरब्बा/खसरा संख्या जानते हैं तो ‘यहां’ लिखे पर क्लिक करें।
  8. अगर खेत का मुरब्बा /खसरा संख्या मालूम नहीं है तो ‘जमीन के मालिक के नाम से सर्च करें’ पर क्लिक करें। इससे आप अपने खेत का मुरब्बा/खसरा संख्या पता कर सकते हैं।
  9. उसके बाद आपके सामने दूसरा चरण आएगा, जिसमें आपको अपनी फसल से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी।
  10. तीसरे चरण में बैंक जानकारी का फॉर्म आएगा इसमें आपको अपने बैंक अकाउंट से जुडी जानकारी भरनी होगी।
  11. आखिरी चरण में मंडी/आढ़ती का विवरण भरना होगा, जिसमें जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा।
  12. Registration करने के बाद आपको पंजीकरण/registration ID और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसकी सहायता से आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म को निकालें की प्रक्रिया (मेरी फसल मेरा ब्यौरा)

  1.  पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करने के लिए आवेदक को fasal.haryana.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट में जाने पर होम पेज में किसान अनुभाग के लिंक में क्लिक करें।
  3. अगले पेज में आवेदक को पंजीकरण प्रिंट/registration print हरियाणा के लिंक में क्लिक करना होगा।
  4. आवेदक को अगले पेज पर पंजीकरण फॉर्म प्रिंट करने के लिए अपना नाम, मोबाईल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर को भरना होगा।
  5. सभी विवरण दर्ज करने के बाद प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद पंजीकरण फॉर्म से संबंधित सभी जानकारी आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  7. आप इसका प्रिंट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा | meri fasal mera byora 2021

मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2021 में पंजीकरण करके लाखो किसानों को लाभु हुआ था। जिसे देखते हुए इस वर्ष 2022 में पहले से ज्यादा  किसानों ने पंजीकरण  किया है। अगर आप भी एक किसान है तो आपको भी meri fasal mera byora पर पंजीकरण कर लेना चाहिए।

निष्कर्ष

इसमें हमने आपको हरयाणा सरकार की मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की सभी जानकारी दी है। जिसमें ऑनलाइन इस पोर्टल में कैसे आवेदन किया जा सकता है, इस योजना के लाभ और इससे जुडी सभी आवश्यक विवरण दे दिए हैं अब आप इस जानकारी से आप आसानी से मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरयाणा योजना का लाभ उठा पाएंगे।

Read Also

URISE Portal : urise.up.gov.in पर कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन

Health id card: कैसे करे आवेदन और क्या है उद्देश्य | फायदे | पात्रता?

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...