Connect with us

Hi, what are you looking for?

manav sampada

ब्लॉग

Manav Sampada 2021: कैसे करें पंजीकरण / आवेदन / ट्रांसफर और शिकायत

Manav Sampada Uttar Pradesh

Manav Sampada एक ऐसा पोर्टल है जो विभिन्न सरकारी विभागो से जुड़ी सूचनाएँ एवं जानकारी का ब्योरा रखता है । इसमे प्रबंधन की अनेक गतिविधियां जैसे की नयी भर्तियाँ करना, प्रमोशन, ट्रांसफ़र या फिर कर्मचारियों के लिए छुट्टी का आवेदान करने की प्रक्रिया या फिर पुरानी गतिविधियों की जानकारी आदि के बारे में दिया रहता है।

इस पोर्टल को NIC, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित किया गया है तथा इसका संचालन भी इसी के द्वारा दिया जा रहा है। मानव सम्पदा की आधिकारिक वैबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाके आप विभिन्न विभागों की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको मानव सम्पदा से जुड़े निम्नलिखित बिन्दुओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे–

  •         क्या है मानव सम्पदा?
  •         मानव सम्पदा की विशेषताएँ और उद्देश्य
  •         मानव सम्पदा के लाभ
  •         कर्मचारियों के लिए क्या सुविधाएं हैं?
  •         मानव सम्पदा पोर्टल पर कैसे करें छुट्टी के लिए आवेदन?
  •         मानव सम्पदा पोर्टल लॉगिन करने की विधि
  •         EHRMS मोबाइल ऐप डौन्लोड करने की विधि

इसके अतिरिक्त भी हम आपको कुछ जानकारी प्रदान करेंगे। मानव सम्पदा पोर्टल पर यह लेख आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें ।

क्या है Manav Sampada पोर्टल?

यह पोर्टल विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों/अधिकारियों की विभागीय गतिविधियों की जानकारी हेतु इसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया है, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी विभागीय गतिविधियां देख सकते हैं। यह सरकारी विभाग मे पारदर्शिता बनाए रखने का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है तथा इससे किसी भी कर्मचारी का पूर्ण विवरण देखा जा सकता है। किन्तु उसके लिए आपका लॉगिन आईडी होना जरूरी है। विवहागों के पेपर लेस होने में यह बढ़ते कदम हैं।

मानव सम्पदा की विशेषताएँ और उद्देश्य

  •         इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 20 लाख कर्मचारी जो की विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं, उन्हें यहाँ एक जगह जोड़ा गया है।
  •         किसी भी कर्मचारी की योग्यता, उसकी आर्थिक स्थिति , सामाजिक स्थिति, अन्य व्यक्तिगत विवरण का एक साथ लेखा जोखा तथा सभी मानव संसाधन का ब्योरा प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया जा सकता है।
  •         यह पोर्टल भर्ती से लेके सेवानिव्रति तक की सभी जानकारी को एकत्र करने में सरकार के लिए भी बहुत उपयोगी है।
  •         इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की मास्टर सर्विस बुक को e-service book का रूप मिला जो की कर्मचारियों की सबसे जरूरी जानकारी का ब्योरा रखती है।
  •         पारदर्शिता लाने के लिए e-service book को इंटरनेट पर भी उपलब्ध करवाया गया है।
  •         जो कार्य पहले मैनुअल होता था वही कार्य अब इंटरनेट के माध्यम से किया जा सकता है। जिससे समय और कार्य करने में जो मेहनत लगती थी वह भी बच सकती है।
  •         इसके माध्यम से RTI के उद्देश्य को भी पूरा किया जा सकता है।

मानव सम्पदा के लाभ (Benefits)

  •         इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का विवरण रखना आसान हो गया है।
  •         उत्तर प्रदेश राज्य में कार्यरत सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
  •         उत्तर प्रदेश राज्य में कार्यरत सभी सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। बस आपको आईडी पासवर्ड बनाना पड़ेगा।
  •         इसका सबसे बड़ा उपयोग जो कर्मचारी कर सकते हैं वो है छुट्टी के लिए आवेदन करना ।

कर्मचारियों के लिए क्या सुविधाएं हैं?

कोई भी कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ इस पोर्टल के तहत उठा सकता है-

  •         HBA के लिए अप्लाई
  •         LTC एडवांस के लिए अप्लाई
  •         अकोमोडेशन के लिए अप्लाई (हाउस एलॉटमेंट)
  •         कंप्यूटर एडवांस के लिए अप्लाई
  •         कार एडवांस के लिए अप्लाई
  •         जीपीएफ एडवांस विड्रोल के लिए अप्लाई
  •         डीएल के एनकैशमेंट के लिए अप्लाई
  •         ब्रीफकेस/लेडीस बैग के लिए अप्लाई
  •         जीपीएफ नंबर को जारी करना
  •         फॉरेन विजिट के लिए noc
  •         हायर स्टडीज के लिए noc
  •         चिल्ड्रन एजुकेशन
  •         जीआईएस
  •         टीए बिल
  •         टेलीफोन reimbursement
  •         ट्यूशन फीस
  •         ट्रांसफर रिक्वेस्ट
  •         न्यूज़ पेपर reimbursement
  •         मेडिकल रीइंबर्समेंट
  •         रिक्विजिशन फॉर कंस्यूमेबल

इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को सबसे पहले विभाग द्वारा बनाए गए आवेदन फॉर्म में अपना विवरण देना होगा और फिर उसे रिपोर्टिंग अधिकारी को भेजना होगा। यदि रिपोर्टिंग अधिकारी से कोई जवाब नहीं मिलता है तो कर्मचारी को अपना आवेदन फॉर्म पुनः देख कर उसमे जरूरी बदलाव कर किसी अन्य रिपोर्टिंग अधिकारी को देना होगा । यदि रिपोर्टिंग अधिकारी द्वारा आवेदन फॉर्म सत्यापित हो जाता है तो फिर उसे उच्च अधिकारी के पास भेजा जाता है। इसके बाद अधिकारी किए गए अनुरोध का जवाब देता है।

Manav Sampada पोर्टल पर कैसे करें छुट्टी के लिए आवेदन?

मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करने के दो चरण हैं-

1.पहला चरण

  •         सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । फिर स्क्रीन पर आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  •         वेबसाइट के होमपेज पर आपको सबसे ऊपर किनारे में eHRMS Login का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  •         फिर स्क्रीन पर सपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, यहाँ आपको नीचे दिए गए विवरणों मे जानकारी डालनी होगी।

Department Name-

Directorate/Headquarters-

User ID-

Password

  •         इसके बाद कॅप्टचा कोड को भरकर “Login” बटन पर क्लिक कर दे।
  •         लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा।

2.दूसरा चरण

  •         वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद, आप स्क्रीन पर दिख रहे “Online Leave” सेक्शन पर क्लिक करें जिससे ड्रॉप-डाउन मेन्यू आएगा । उसमें “Apply” विकल्प पर क्लिक कर दे।
  •         इसके बाद आपको “Select Reporting Officer” विकल्प पर क्लिक करना है । इसके बाद आप ड्रॉप-डाउन मेन्यू में “Add A Reporting Officer” पर क्लिक करें।
  •         इसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा , यहां आपको “Select in Online Service” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •         इसके बाद आप अपने पद का चयन करें। रिपोर्टिंग अधिकारी में संबंधित अधिकारी के नाम पर क्लिक करें और सेव करें ।
  •         अब आगे आप “Apply Leave” विकल्प पर क्लिक करके छुट्टी की तिथि का चयन करके आगे बढे।
  •         आपके सामने फिर लीव डेज का विवरण आजाएगा । इसके बाद आपको लीव का विवरण दर्ज करना होगा। आपके द्वारा छुट्टी के दौरान रहने के मामले में, पते का उल्लेख किया जाएगा ।
  •         अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें। इस तरह, आपका आवेदन ऑनलाइन जमा हो जाएगा , जिसकी जानकारी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी।

इस प्रकार आपका छुट्टी के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

मानव सम्पदा पोर्टल पर Login करने की विधि

  •         सबसे पहले आपको मानव सम्पदा पोर्टल  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जायेगा।
  •         वेबसाइट के होमपेज पर आपको  “eHRMS लॉगइनके विकल्प पर क्लिक करना है।
  •         अब अपने डिपार्टमेंट/विभाग का चयन करें तथा अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड भरें।
  •         अंत में दिया गया कॅप्टचा कोड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करें और इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Ehrms मोबाइल ऐप Download कैसे करें?

  •         वेबसाइट के होमपेज पर आपको mobile app for android के लिंक पर क्लिक करना है।
  •         लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नए पेज पर दो ऐप के लिंक दिखाई देंगे। यह दोनों ऐप निम्न प्रकार से हैं।

eHRMS Get Your Service Book Details

eTransfers Latest Transfer Orders

  •         आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी ऐप पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  •         या फिर अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाके इन दो ऐप को सीधे सर्च कर भी इन्स्टाल कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana के लिए इस तरह करें ऑनलाइन अप्लाई और पाएं जिंदगीभर लाभ

निष्कर्ष – इस लेख से माध्यम से हमने जाना की manav sampada portal क्या है एवं इसका उपयोग कैसे किया जाता है। हमने इसके लाभ और विशेषताओं के बारे में जाना तथा यह भी जाना की इसकी सुविधाओं का प्रयोग कैसे और किस विधि से किया जा सकता है। इसके अलावा मानव सम्पदा की दो मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, जिसके जरिये आप यह कार्य अपने मोबाइल पर भी कर सकते है यदि आपके पास कम्प्युटर नहीं है तो। मानव सम्पदा से जुड़ी और जानकरियों को जानने के लिए आप इसकी आधिकारिक वैबसाइट को भी विजिट कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...