Connect with us

Hi, what are you looking for?

income,caste and birth certificate

ब्लॉग

आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र Online Apply कैसे करें?

किसी सरकारी या निजी नौकरी के लिए या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरुरत होती है। जिनके बिना आप वो लाभ या पद नहीं प्राप्त कर सकते है। जैसे- आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र। ऐसे में अगर आपके पास ये दस्तावेज न हो तो व्यक्ति के समक्ष एक ऐसी दुविधा आ जाती है की इन दस्तावेजों को कहा से और कैसे बनवाएं। तो आज हम ऐसे ही कुछ अवस्ग्याक दस्तावेजों के बारे में बात करेंगे-

  •         आय प्रमाण पत्र (income certificate)
  •         जाति प्रमाण पत्र (caste certificate)
  •         निवास प्रमाण पत्र (domicile)
  •         जन्म प्रमाण पत्र (birth certificate )
  •         चरित्र प्रमाण पत्र (character certificate)

कोई भी कार्य हो जैसे किसी छात्र का किसी कॉलेज में एडमिशन या फिर कोई योजना का लाभ लेते समय आदि। अक्सर इन दस्तावेजों को माँगा जाता है। क्योंकि इनके माध्यम से व्यक्ति की पात्रता चेक की जाती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र क्या हैं और इन्हें कैसे बनवाया जाता है। इस लेख में हम ने निम्नलिखित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला है-

  •         UP eDistrict Login
  •         EDISTRICT.UP.NIC.IN Certificate Status
  •         eDistrict Application Status / आवेदन की स्थिति
  •         eDistrict UP Certificate Verification
  •         आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की वैधता

 हम आज जानेंगे कि कैसे उत्तर प्रदेश राज्य में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते हैं। तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में ये कार्य UP eDistrict पोर्टल के माध्यम से किये जाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं, रेजिस्ट्रेशन, लॉगिन आदि कि प्रक्रिया कैसे कर सकते है, और कौन सी सेवाओं का लाभ आप इस पोर्टल से उठा सकते हैं। यह सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

  •         पोर्टल का नाम: eDistrict UP (उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल)
  •         पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं: प्रमाण पत्र सेवाएं, अनुज्ञप्ति सेवाएं, राजस्व सेवाएं, सेवा अवलोकन आदि
  •         लाभार्थी : उत्तर प्रदेश के नागरिक
  •         ई-डिस्ट्रिक्ट होम : https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/

यह सभी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए वैसे तो आपको जन सेवा केंद्र पर ही जाना होगा। वहीं से आपको यह सारे प्रमाण पत्र मिल सकेंगे। सरकार ने हर जिले और पंचायत स्तर पर यह जन सुविधा सेवा केंद्र स्थापित किये हैं जहाँ इस तरह के कार्य किये जाते हैं। अब प्रश्न उठता है कि फिर UP edistrict पोर्टल बनाने का क्या उद्देश्य है जब सारा कार्य जन सुविधा सेवा केंद्र पर ही होना है तो इसका उत्तर यह है कि पोर्टल के माध्यम से आप अपने प्रमाण पत्रों का स्टेटस जान सकेंगे।

कि वो कब तक वैलिड हैं, उन्हें वेरीफाई करने के लिए भी पोर्टल पर ही जाना होगा आदि। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर इन सभी से जुड़ी सारी जानकारी भी उपलब्ध होती है जैसे कि जब आपको यह प्रमाण पत्र बनवाने होंगे तो आपको किन चीज़ो की आवश्यकता पड़ सकती है, जैसे कि निवास प्रमाण पत्र के लिए एड्रेस प्रूफ लगता है तो यह सब जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

UP eDistrict Login

पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्न रूप से उल्लेखित की गई है-

  •         Edistrict पोर्टल का उपयोग करने के लिए हमें सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  •         लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको होम पेज पर से लॉगिन का ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
  •         फिर अपना यूजर नेम और पासवर्ड दाल के लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना है

इस प्रकार आपका पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगा।

EDISTRICT.UP.NIC.IN Certificate Status

EDISTRICT.UP.NIC.IN Certificate Status : इसके अलावा अगर आप चाहें तो EDISTRICT.UP.NIC.IN पर अपना Certificate Status यानि की अपने प्रमाण पत्र की स्थिति भी चेक कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्न रूप से है-

  •         इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •         इसके बाद वैबसाइट के होम पेज पर दिख रहे आवेदन की स्थितिके विकल्प पर क्लिक करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारियों को भर दें।

इसके अतिरिक्त  अगर आप चाहतें हैं अपने आवेदन की स्थिति को जानना तो महत्वपूर्ण लिंक्स के विकल्प में मौजूद लिंक की मदद से भी आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।

eDistrict Application Status / आवेदन की स्थिति

ई-डिस्ट्रिक्ट (eDistrict) पोर्टल पर  आय या निवास के आवेदन की स्थिति देखने का तरीका निम्नलिखित रूप से वर्णित है-

  •         सबसे पहले https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ पर क्लिक करे।
  •         इसके बाद ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश का होम पेज आ जाएगा।
  •         आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करे।
  •         आपके स्क्रीन पर एक स्टेटस ट्रैकिंग फॉर्म खुलेगा।
  •         अपना इ-डिसट्रिक्ट एप्लीकेशन नंबर डालें।
  •         सर्च बटन पर क्लिक करे और यूपी इ-डिस्ट्रिक्ट एप्लीकेशन स्टेटस यानि की अपनी आवेदन की स्थिति देखें।

eDistrict UP Certificate Verification

eDISTRICT Verification UP : जाति प्रमाणपत्र (caste certificate), आय प्रमाणपत्र (income certificate) और निवास प्रमाणपत्र (domicile certificate) आदि बन जाने के बाद आप चाहें तो इसका सत्यापन (verification) घर बैठे कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्न रूप से उल्लेखित की गई है-

  •         इसके लिए सबसे पहले आपको eDistrict UP पोर्टल ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District)” पर जाना होगा।
  •         ई-डिस्ट्रिक्ट (E-District)” पोर्टल पर जाने के बाद आपको होम पेज पर ही प्रमाणपत्र का सत्यापन” (certificate verification) नामक लिंक दिखाई देगा।
  •         इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने application no. aur certificate id डालने का विकल्प आएगा । उसमे जानकारी भर दें और प्रोसीड करें।

इस प्रकार आपका प्रमाण पत्र का सत्यापन भी हो जाएगा ।

आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की वैधता

आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की वैधता अधिकतम 3 साल की होती है लेकिन विषम परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल 3 साल के बाद भी किया जा सकता है। लेकिन यदि 3 साल से अधिक हो गए हैं और आपके आय, निवास या जाति प्रमाण पत्र की वैधता खत्म हो रही है तो आप उसकी वैधता बढ़वा सकते हैं या फिर नया भी बनवा सकते है।

प्रमाण पत्र बनने में कितने दिनों का समय लगता है?

वैसे तो आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र 2 से 3 दिनों में बन जाता है, लेकिन विषम परिस्थितियों में 7 दिन का समय भी लग सकता हैं।

आयुष्मान भारत योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व Ayushman Card डाउनलोड कैसे करें?

निष्कर्ष– तो इस लेख क माध्यम से हमने जाना की कैसे हम अपना आय/जाती/निवास/जन्म/चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं, कैसे इनके आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और कैसे प्रमाण पत्र का सत्यापन कर सकते हैं। साथ ही हमने जाना प्रमाण पत्र की वैधता के बारे में भी। लेख में जो भी प्रोसैस दिया गया है वह सभी तरह के प्रमाण पत्रों पर एक ही तरह से लागू होगा। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...