Connect with us

Hi, what are you looking for?

e-shramik-card-kaise-banaye

ब्लॉग

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं: e-shram portal | online registration

e-shram-card-kya-hai-registration-kaise-kare

देश में असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 26 अगस्त 2021 को ई श्रम पोर्टल लॅान्च किया था। यह पोर्टल असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने में सरकार की मदद करेगा। देश में 25 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने e-shram portal पर अपना पंजीकरण करा लिया है। यह पंजीकरण बिल्कुल निःशुल्क है। कोई भी श्रमिक जन सेवा केंद्रों या फिर राज्य सराकर के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है। आज की हमारी पोस्ट में हम आपको ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? ई-श्रम कार्ड के क्या फायदे हैं, इस सभी के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। कृपया हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।

ई श्रमिक कार्ड योजना 2022

केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गयी e-shram card कार्ड योजना मुख्य रूप से देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है। इस योजना के माध्यम से गरीबों को एक हजार रुपये प्रति महीने साथ ही 2 लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान कर रही है। यह योजना मजदूरों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी। भारत में 38 करोड़ मजदूर ऐसे हैं जो असंगठित क्षेत्र से हैं। सरकार ने इनके हित को ध्यान में रखते हुए ही ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत करी है।

e-shram card क्या है?

e-shramik-card-kaise-banaye

श्रमिक कार्ड एक अद्वितीय यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर वाला एक कार्ड है। जिसके माध्यम से आपको विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। पंजीकरण कराने के लिए आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और वहां पर अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, व्यवसाय का नाम, शैक्षिक योग्यता, कौशल और परिवार का विवरण दर्ज करना होगा। ताकि सरकार को आप तक लाभ पहुंचाने में आसानी हो।

Benefits of e-shram card

  • 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद 3,000 रुपये की पेंशन।
  • एक श्रमिक की आंशिक विकलांगता के मामले में 2,00,000 रुपये का मृत्यु बीमा और 1,00,000 लाख रुपये की वित्तीय सहायता।
  • यदि किसी लाभार्थी (ई-श्रम कार्ड के साथ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कर्मचारी) की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो पति या पत्नी को सभी लाभ मिलेंगे।
  • लाभार्थियों को पूरे भारत में मान्य 12 अंकों का यूएएन नंबर प्राप्त होगा।
  • ई श्रमिक कार्ड से आपको हर महीने एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • किसी भी महामारी या आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मिलने वाले लाभ आसानी से प्राप्त होंगे।
  • भविष्य की सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आपको प्राप्त होगा।
  • पेंशन का लाभ प्राप्त हो सकता है।

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं

अगर आपको भी अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाना हैं। तो आप स्वयं ही अपने मोबाइल या लैपटॅाप से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आपको ई श्रम पोर्टल पर जाना होगा। ऑनलाइन घर बैठे श्रम कार्ड कैसे बनाएं इसके लिए हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड दे रखी है।

  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर Register on e shram पर क्लिक कर दें।

e-shramik-card-kaise-banaye

 

  • अब आपके सामने एक नया पेज आएगा।
  • यहां अपना आधार कार्ड का नम्बर भरें। जो आपके मोबाइल से लिंक होना चाहिए।
  • अब कैप्चा कोड भर कर दें।
  • आपका EPFO या ESIC में रजिस्ट्रेशन है या नहीं उसकी जानकारी दर्ज करके आगे बढ़े।
  • अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी दर्ज करके वैलिडेट पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॅार्म खुलकर आएगा। जिसमे आपको अपनी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे अपना नाम, पता, शैक्षिक योग्यता आदि को दर्ज करना है।
  • अब फॅार्म को सब्मिट कर दें।
  • कुछ ही समय बाद आपको 12 अंकों का एक यूनिक कोड जारी कर दिया जाएगा।

ई श्रमिक कार्ड के लिए पात्रता

  • कोई भी असंगठित कामगार या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति।
  • श्रमिकों की आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिकों के पास आधार कार्ड से जुड़ा एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आवेदक ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक करदाता नहीं होना चाहिए।

जरूरी दस्तावेजों की सूची (Documents required)

  •  मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड
  •  बैंक खाता
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

श्रम कार्ड के माध्यम से मिलने वाली सरकारी योजनाओं की सूची

  • पीएम श्रम योगी मानधन योजना
  • नेशनल पेंशन स्कीम फॅार शॅापकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॅायड पर्सन
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • अटल पेंशन योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना

इनके अलावा अन्य योजनाएं भी शामिल हैं जैसे

  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना
  • पीएम एम्प्लॅायमेंट जनरेशन प्रोग्राम
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
  • मनरेगा
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
  • दीनदयाल उपाध्याय अन्तोदय योजना
ई श्रम का पैसा कैसे चेक करें?
  • e shram का पैसा चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां Login/Register के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने log in का option होगा।
  • create के बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां पर आपको अपना मोबाइल नं दर्ज करना है और get otp पर क्लिक करना है।
  • अब ओटीपी डाल कर कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अंत में I Agree पर टिक करके रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर होने के बाद आपको PFMS के विकल्प को चुन लेना है।
  • अब अपनी बैंक सेलेक्ट कर लें।
  • अपना बैंक अकाउंट नं भरें।
  • अब कैप्चा कोड डाल कर सब्मिट कर दें।
  • आपकी स्क्रीन पर आप अब अपना श्रम कार्ड का पैसा देख सकते हैं।
संपर्क सूत्र
contact 011-23389928
helpline no. 14434
e mail id https://eshram.gov.in/
Keyhighlights of e-shram card
योजना e- shram card
लांच किसने की केंद्र सरकार
लाभार्थी देश के सभी श्रमिक
उद्देश्य देश के श्रमिकों का डेटा एकत्रित करना
साल 2022
आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/
निष्कर्श

श्रम कार्ड योजना सरकार द्वारा शुरु की गई एक महत्वपूर्ण योजना जिससे सभी मजदूरों को लाभ प्राप्त होगा। आज के लेख में हमने आपको ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? इसके बारे में विस्तारपूर्वक आपको बताया है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।

धन्यवाद,

यह भी पढ़ें

UP किसान कर्ज राहत योजना List 2022 जारी

Business Ideas For Women: महिलाओं के लिए कम निवेश में 10 सफल बिज़नेस आइडिया

3 Comments

3 Comments

  1. googletest

    January 23, 2024 at 9:08 PM

    If you wish for to increase your know-how only keep visiting this web
    site and be updated with the latest information posted here.

  2. goaltending

    February 1, 2024 at 7:04 PM

    It’s appropriate time to make some plans for the future and it’s time to be happy.
    I have read this post and if I could I desire to suggest you some interesting things or suggestions.
    Maybe you could write next articles referring to this article.
    I desire to read even more things about it!

  3. 註冊

    March 13, 2024 at 5:33 AM

    Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...