भारत में कितने राज्य हैं, एवं उनकी राजधानी क्या है? (States name with capital)
दोस्तों भारत एक बहुत बड़ा देश है। इसकी एकता और अखंडता पर हमें गर्व है। यहां कि सभ्यता और संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत में कितने राज्य हैं? इसकी बात अगर की जाए तो आपको बता दें कि वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत के प्रत्येक राज्य में खुद की सरकार है। जनता द्वारा इसका चुनाव किया जाता है। केंद्र शासित प्रदेशों का नियंत्रण सीधा केंद्र सरकार के हाथों में होता है। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको Bharat me kitne rajya hai और कितने केंद्र शासित प्रदेश है इस विषय में बताने जा रहे हैं। भारत के कुल राज्यों और उनकी राजधानी के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़े।
वर्तमान में भारत के कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश है?
साल 2019 के अगस्त माह से पहले भारत में 29 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन अनुच्छेद 370 और 35A के हट जाने के बाद जम्मू कश्मीर को राज्य के दर्जे से हटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। साथ ही लद्दाख को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। जिसके बाद भारत के कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए।
कुछ समय के बाद दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दिउ की विलय की योजना की घोषणा हुई। दिसंबर 2019 में भारत की संसद ने एक कानून पारित किया जो 26 जनवरी को लागू किया गया। जिसके अनुसार दो केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर एक कर दिया गया और उसका नाम हुआ दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दिउ। तो अब अगर कोई आपसे प्रश्न करें कि भारते में कितने राज्य हैं तो आप कहेंगे कि हमारे भारत देश में 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
वर्तमान में भारत के राज्यों एवं उनकी राजधानी की सूची :-
क्रमांक | राज्य का नाम | राजधानी का नाम |
1 | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद |
2 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
3 | असम | दिसपुर |
4 | बिहार | पटना |
5 | छत्तीसगढ़ | रायपुर |
6 | गोवा | पणजी |
7 | गुजरात | गांधीनगर |
8 | हरियाणा | चंडीगढ़ |
9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला |
10 | झारखंड | रांची |
11 | कर्नाटक | बेंगलुरू |
12 | केरल | तिरुवनंतपुरम |
13 | मध्य प्रदेश | भोपाल |
14 | महाराष्ट्र | मुंबई |
15 | मणिपुर | इंफाल |
16 | मेघालय | शिलांग |
17 | मिजोरम | आइजोल |
18 | नगालैंड | कोहिमा |
19 | ओडिशा | भुवनेश्वर |
20 | पंजाब | चंडीगढ़ |
21 | राजस्थान | जयपुर |
22 | सिक्किम | गंगटोक |
23 | तमिलनाडु | चेन्नई |
24 | तेलंगाना | हैदराबाद |
25 | त्रिपुरा | अगरतला |
26 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
27 | उत्तराखंड | ग्रीष्मकालीन :- गैरसैंण शीतकालीन :- देहरादून |
28 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
केंद्र शासित प्रदेश एवं राजधानी की सूची
क्रमांक | केंद्र शासित प्रदेश का नाम | राजधानी का नाम |
1 | अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
2 | दिल्ली | नई दिल्ली |
3 | लक्षद्वीप | कवरत्ती |
4 | दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली | दमन |
5 | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
6 | पुदुचेरी | पांडिचेरी |
7 | जम्मू और कश्मीर | ग्रीष्मकालीन :- श्रीनगर शीतकालीन :- जम्मू |
8 | लद्दाख | लेह |
केंद्र शासित प्रदेश के बारे में
वे राज्य जहां केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशासन को नियंत्रित करते हैं। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता है। ऐसे राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से केंद्र सरकार के हाथों में होती है। केंद्र सरकार का काम उस राज्य के कानून और बजट को निर्धारित करना है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. भारत का आधिकारिक नाम क्या है?
भारत का आधिकारिक नाम हिंदी में ‘भारत’ और अंग्रेजी में ‘रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ है।
2. भारत की राष्ट्रीय मुद्रा क्या है?
रुपया (एक रुपया=100 पैसे) भारत की राष्ट्रीय मुद्रा है।
3. भारत की राजधानी कौन सी है?
नई दिल्ली भारत की राजधानी है। इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र या बस एनसीटी के रूप में भी जाना जाता है।
4. भारतीय राष्ट्रपति का पूरा नाम क्या है?
भारतीय राष्ट्रपति का पूरा नाम द्रौपदी मुर्मू है।
5.भारत की जनसंख्या कितनी है?
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,21,01,93,422 है।
6. भारत का क्षेत्रफल कितना है?
भारत का क्षेत्रफल 33 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है।
7. भारत की भौगोलिक स्थिति क्या है? / भारत कहाँ स्थित है?
भारत अक्षांश 8°4′ और 37°6′ उत्तर और देशांतर 68°7′ और 97°25′ पूर्व के बीच स्थित है।
8. भारत की तटरेखा की लंबाई कितनी है?
भारत की तटरेखा 7600 किमी तक फैली हुई है।
9. भारत की राजभाषाएँ क्या हैं?
भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी है और अंग्रेजी एक माध्यमिक आधिकारिक भाषा है
10. भारत के प्रमुख धर्म कौन से हैं?
भारत के प्रमुख धर्म हिंदू धर्म, इस्लाम, ईसाई, बौद्ध, सिख और जैन धर्म हैं।
11. भारत में साक्षरता का प्रतिशत कितना है?
भारत की साक्षरता दर 74.4 प्रतिशत है।
12. भारत के प्रधान मंत्री कौन हैं?
नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं।
भारत के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य (Amazing Facts about India)
- ‘इंडिया’ नाम सिंधु नदी से निकला है। ‘हिंद’ नाम ‘सिंध’ के फ़ारसी समकक्ष से लिया गया है, क्योंकि फ़ारसी ‘ह’ संस्कृत ‘एस’ के साथ संगत है। और फारसी शब्द ‘स्टेन'(stan) का अर्थ है भूमि या देश, इसलिए इसे हिंदुस्तान के नाम से जाना जाता है।
- भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंग्रेजी बोलने वाला देश है।
- दुनिया का सबसे पुराना धर्म हिंदू धर्म है और यह भारत मे सबसे लोकप्रिय धर्म है।
- दुनिया के सभी मसालों का 70% भारत से आता है।
- world war second के दौरान, भारत ने विश्व इतिहास में सबसे बड़ी स्वयंसेवी सेना का निर्माण किया।
- शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ था।
- भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।
- 5000 साल से अधिक पुराने, वाराणसी पृथ्वी पर सबसे पुराने बसे हुए स्थानों में से एक है।
- पृथ्वी के पूरे पश्चिमी गोलार्ध की तुलना में भारत में अधिक लोग हैं।
- भारत में पहला रॉकेट साइकिल पर ले जाया गया था।
source: wikipedia
अंत में
दोस्तों मैं आशा करती हूं कि आपको मेरी पोस्ट के माध्यम से समझ आ गया होगा कि भारत में कितने राज्य हैं? और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? सभी राज्यों की सूची हमने आपको पोस्ट में दे रखी है साथ ही उनकी राजधानी भी बताई है। आगे भी आपको इस तरह की जानकारी अपनी पोस्ट के द्वारा देती रहूंगी। आपके मन में कोई भी प्रश्न हो तो आप हम से नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स से संपर्क कर सकते हैं। आपका कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
धन्यवाद,
इसे भी पढ़े
