Connect with us

Hi, what are you looking for?

ब्लॉग

etrain क्या है ?

भारतीय ट्रेन दुनिया की ट्रांसपोर्ट में सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट सिस्टम है। अधिकतर भारतीय नागरिक देश के किसी भी कोने में जाने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं। देश के हर शहर, गांव तक रैलवेट्रैक उपलब्ध है, जिससे देश के हर नागरिक को ट्रैन सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाती है। अब भारत में etrain की भी सुविधा दी जाने लगी है। 

ऑनलाइन ट्रेन की सुविधा मिलने से अब लम्बी लाइन में नहीं लगना पड़ता। इसी तरह से e train की मदद से देश के नागरिकों को और भी कई सुविधा दी गई है। आपको इस आर्टिकल में e train से सम्बंधित सभी जानकारी मिल जाएगी जैसे e train क्या है, etrain info, etrain running status आदि। तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए जिससे आप इसके बारे में सभी आवश्यक प्राप्त कर सकें। 

दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में तो लोकल ट्रेन भी चलती है, जिसकी मदद से अपने रोज़मर्रा की जिंदगी में घर से ऑफिस और कहीं भी जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। भारतीय e train सबसे सस्ता और आरामदायक सफर के लिए भी जाना जाता है।  

Train के बिना transport system को सोचना नामुमकिन है, ऐसे में रेल अपने आप में पूरा इकोसिस्टम है जिसमें देश के अधिकतर नागरिक ट्रेवल करते हैं। आप भी ट्रेन में सफर जरूर करते होंगे, ट्रेन टिकट लेने के लिए अक्सर  आप अब ऑनलाइन लेते हैं। 

etrain क्या है ?

देश में आज लगभग सभी चीज़ें ऑनलाइन हो चुकी हैं, ऐसे ही etrain की भी वेबसाइट है और ऐप भी मौजूद है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप ट्रेन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। etrain running status से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

IRCTC ट्रेन ऐप है जिसमें आप ट्रेन की सभी जानकारी ले सकते हैं और टिकट भी ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। इसके अलावा etrain भी ऐसा ही पोर्टल है जिससे आप ट्रेन स्टेटस जैसे ट्रेन लाइव लोकेशन , स्टेशन पर आने का समय, अगर ट्रेन लेट चल रही है, ट्रेन में कितनी सीट्स अवेलेबल हैं यह सब जान सकते हैं। etrain का सारा डेटा IRCTC , NTES आदि अन्य रेल की वेबसाइट्स से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा e-rail पोर्टल पर अन्य रेल संबंधी वेबसाइट्स के लिंक भी दिए गए हैं।

etrain कैसे काम करता है ?

ऑनलाइन ट्रेन स्टेटस जानने के आपको बस अपना इंटरनेट एक्सेस अच्छा रखना है। इसके बाद आपको etrain info वेबसाइट पर जाकर जो भी जानकारी चाहिए आप इसकी मदद से हासिल कर सकते हैं। etrain में आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। इससे आप ये भी पता कर सकते हैं की कौन से ट्रेन कहां आ रही है और ट्रेन शताब्दी है या पैसेंजर या सुपर फ़ास्ट। इंडियन रेलवे में कई तरह की ट्रेन होती है, कुछ फ़ास्ट होती हैं तो कुछ स्लो ट्रेन भी है। स्लो ट्रैन को लोकल या पैसेंजर ट्रेन होती है जबकि फ़ास्ट मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेन होती है।

Mail, Superfast, Express ट्रेन में क्या फर्क होता है?

Mail Train 

सालों पहले लोगों की पोस्टल को देश में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन जिन ट्रेनों से इन पोस्टल को पहुंचाया जाता था उन ट्रेनों में एक स्पेशल कोच होते थे। ये रेल कोच एक खास कलर के पोस्ट बॉक्स या डस्टी रेड कलर के होते थे।

जिस RMS यानि की रेल मेल सर्विस लिखा होता था। तो ऐसी ट्रैन जो RMS कोच के साथ जाते थे उन ट्रेनों को मेल ट्रैन कहा जाता था। जैसे पंजाब मेल, मुम्बई मेल लेकिन समय बीतने के साथ ही RMS कोच को हटा दिया गया और नार्मल कोचे में पोस्टल ले जाया जाने लगा लेकिन इनके नाम वही रह गए। 

Superfast Train 

सुपरफास्ट ट्रेनें एवरेज स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे ज्यादा स्पीड के साथ चलती हैं। बता दें, ये ट्रेनें छोटे स्टेशन पर नहीं रूकती हैं। इन ट्रेनों के किराए पर कुछ एक्स्ट्रा चार्ज भी लागया जाता है। साथ ही ये ट्रैन जिस रुट पर चल रही होती है उस रुट पर इन ट्रेनों को प्रायोरिटी दी जाती है।

Express Train       

एक्सप्रेस ट्रेन मेल ट्रैन के सामान होती है पर इनमें RMS कोचेस नही होते है। लेकिन जरूरत पड़ने पर इनसे भी पोस्टल भेजे जा सकते है। इन ट्रेन्स के स्टॉप्स थोड़े ज्यादा होते है बता दे की  एक्सप्रेस ट्रेन्स की एवरेज स्पीड 40 kmph होती है।

etrain info द्वारा दी जाने वाली सुविधा 

E-train वेबसाइट ट्रेन से सम्बंधित सभी जरूरी जानकारी देता है। इसके अलावा यह वेबसाइट ट्रेन में दिए हुए सुविधाओं के बारे में भी बताता है। नीचे आपको etrain info में दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया है। 

इस वेबसाइट पर आप ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

etrain से ट्रेन किस स्टेशन पर है और अगला स्टेशन कौन सा आने वाला है इसके बारे में भी बताता है।

अपकी टिकट पर दिए PNR नंबर की सहायता से आप ट्रेन की सारी जानकारी ले सकते हैं।

ट्रेन के स्टेटस चेक करते समय आपकी ट्रेन कहां है यानी कि उसकी करंट लोकेशन क्या है, अगला स्टेशन कौन सा आने वाला है। 

e-train info से आपकी ट्रेन कौन से स्टेशन निकला है, अगला स्टेशन पर ट्रेन कब पहुंचेगी, पिछले स्टेशन से ट्रेन कितनी बजे निकली, ट्रेन यदि लेट चल रही है तो वह कितने मिनट या घंटे से लेट है। 

इस वेबसाइट से आपको यात्रा की दिनांक एवं समय, रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशन के नाम और उनपर पहुंचने का समय की जानकारी उपलब्ध हो जाती है।

अलग-अलग ट्रेनों के किराए और उनके रिजर्वेशन के बारे में जानकारी भी उपलब्ध है।

आरक्षित और अनारक्षित दोनों ही तरह की ट्रेनों के बारे में दिया गया है।

वेबसाइट पर ट्रेन का नाम या ट्रेन के नंबर से ट्रेन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

etrain info running status चेक करने की प्रक्रिया 

ट्रेन नंबर या pnr नंबर की मदद से आप किसी भी ट्रेन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। running status और information  के बारे में जानने के लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बारे में हमने नीचे बताया है आप इन्हे फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

सबसे पहले आपको etrain के आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा। 

इसके बाद आपके सामने ट्रेन के कई विकल्प आएंगे जैसे स्पॉट ट्रेन, रूट, पीएनआर, स्टेशन लाइव, रिफंड और कैंसलेशन आदि। 

इन विकल्प में से आपको स्पॉट ट्रेन पर क्लिक करना होगा।

etrain info running status चेक करने के लिए आपको ट्रेन का नाम या नंबर डालना होगा।

उसके बाद बोर्डिंग स्टेशन और लास्ट स्टेशन का नाम डालें जहां का स्टेटस आपको देखना है।

फिर डेट डालकर लाइव के बटन पर क्लिक करना होगा।

इतना करने पर ट्रेन का रनिंग स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।

etrain info seat availabilty 

सीट्स की उपलब्धता चेक करने के लिए आपको etrain के वेबसाइट से जानकारी हासिल करनी होगी। सीट उपलब्ध है या नहीं इसे चेक करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा और आपको सीट की जानकारी मिल जाएगी। 

सबसे पहले आप etrain info की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। 

होम पेज पर सीट की जानकारी दिखेगी, उनमे दिए सीट्स के विकल्प को चुन लें।

फिर आपके सामने नया पेज आएगा, उसमे आप ट्रेन का नाम या नंबर लिख दें।

फिर सीट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। 

उस ट्रेन की अवेलेबल और नॉन-अवेलेबल सीट्स की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

इसके बाद यदि आपको दो स्टेशन से बीच सीट देखनी है तो दोनों स्टेशन का नाम डालें। 

•  फिर  दिए हुए एरो बटन पर क्लिक कर दें। 

इससे आपके सामने उन दो स्टेशन के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें और उनमें सीट की अवेलेबिलिटी पता चल जाएगी।

दो स्टेशन के बीच ट्रेन की लोकेशन पता करें 

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://etrain.info/in पर जाना होगा। 

फिर आप search बॉक्स में दो स्टेशनों के नाम लिखें।

ड्रॉप-डाउन मेनू से, उस स्टेशन का सही नाम और कोड चुनें जिसे आप ढूंढ रहे हैं।

फिर उस ट्रेन की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए ‘ट्रेन की खोज करें।

इसके बाद आपको ट्रेन किन दो स्टेशन के बीच रुकी है उसकी जानकारी मिल जाएगी।

ट्रेन के किराया के बारे में कैसे जाने?

इसके लिए सबसे पहले सर्च बॉक्स में ट्रेन का नाम डालें।

बोर्डिंग स्टेशन से जहां तक का सफर आपको करना है वहां का किराया देखने के लिए उस स्टेशन का नाम लिखे।

इसके बाद Train या fare बटन पर क्लिक कर दें। 

इसके बाद किराये की जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी। 

Conclusion 

 हर आम नागरिक के लिए ट्रेन से सफर करना सस्ता और सरल है। सबसे ज्यादा भारत में सफर ट्रेन से करने वाले लोग हैं। लोकल ट्रेवल हो या एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए लोग ट्रेन लेना ठीक समझते हैं। इसके लिए ट्रेन से जुड़ी जानकारियां होनी ज़रूरी है जिसके लिए आप etrain का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको ट्रेन से सम्बंधित हर जानकारी मिल जाएगी। हमने आपको इस पोस्ट में etrain info की सभी सुविधा और जुड़ी जानकारी दे दी है यदि अब भी कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।

 

खांसी का घरेलू इलाज

दिल्ली राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2022

1 Comment

1 Comment

  1. Anonymous

    March 29, 2024 at 8:58 AM

    I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...