हम सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। ये फाइबर और एनर्जी का भंडार होते हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में काजू भी आता है जिसे हर कोई पसंद करता है। लेकिन बाजारों में यह इतना महंगा बिकता है कि कीमत जानकर लोगों के होश ही उड़ जाते है। बाजारों में इसका भाव 800 या 1000 रुपये प्रति किलो होता है।
काजू के पूरे उत्पादन का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा भारत में होता है। गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, केरला ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर काजू का उत्पादन होता है। लेकिन क्या आपको पता है हमारे भारत में एक ऐसी जगह है जहां काजू कौड़ियों के भाव बिकता है। जी हां, आपने सही सुना चलिये आज आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर काजू आपको 30 से 50 रुपये किलो के दाम पर मिल जाएगा।
काजू की हजारों टन में पैदावार
काजू दुनिया के कई क्षेत्रों में पैदा किया जाता है। लेकिन इसकी सबसे ज्यादा उत्पत्ति ब्राजील, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में होती है। जहां पेड़ उष्णकटिबंधीय जलवायु में बढ़ते है। काजू का उपयोग लोग जैम, कैरी और जूस बनाने के लिए करते है। आपको बता दें कि भारत के झारखंड राज्य के जामताड़ा जिले में काजू सब्जियों के भाव बिकता है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा। यहां काजू इतना सस्ता कैसे मिल सकता है। तो आपको हम बता दें कि झारखंड के इस इलाके में काजू की पैदावार हजारों टन में होती है।
49 एकड़ की भूमि पर होती है खेती
झारखंड के जामताड़ा इलाके में लोग बड़ी कृषि भूमि पर काजू की खेती करते हैं। यहां पर काजू के बहुत बड़े बाग जो लगभग 49 एकड़ भूमि पर फैले हैं। और इसलिये यहां के लोग इन्हें इतने सस्ते दामों पर बेेचते हैं।
सड़क किनारे लगती है काजू की बाजार
जामताड़ा क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी काजू की खेती करने के लिए सही है। इसलिये यहां पर काजू की बंपर पैदावार होती है। यहां पर काजू को लोग ऐसे बेचते हैं जैसे आलू, प्याज बेचते हो। सड़क के किनारे आप कई सारे लोग काजू बेचते नजर आएंगे। कई सारे व्यापारी यहां आकर सौदा करते हैं। शायद इसीलिये इस शहर को लोग काजूनगरी भी कहते हैं। यह भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां पर इतनी ज्यादा मात्रा में काजू की पैदावार होती है।
