Connect with us

Hi, what are you looking for?

BPL-List-2023

ब्लॉग

BPL list 2023: बीपीएल सूची में अपना नाम कैसे देखें?

भारत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को लाभ प्रदान करने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित करती रहती है। लेकिन इन योजनाओं का लाभ उन्हीं को प्राप्त होता है जिनका नाम BPL सूची में आता है। यदि नई बीपीएल सूची में आपका नाम नहीं है तो सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ आपको प्राप्त नहीं हो सकता। आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि BPL list download 2023 सूची में अपना नाम कैसे देखें? इसके अलावा बीपीएल सूची से संबंधित लाभ और अन्य जानकारी भी साझा करेंगे।  

BPL card क्या है?

भारत में जनगणना के अनुसार बीपीएल कार्ड की सूची आय और परिवार की स्थिति के आधार पर तैयार करी जाती है। बीपीएल कार्ड धारक की श्रेणी में आने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजना, सरकारी सस्ते किराना दुकान में भारी छूट भी मिलती है। वर्तमान में सरकार 2011 की जनगणना के अनुसार आर्थिक स्थिति को देखते हुए बीपीएल लोगों की सूची तैयार कर रही है। बीपीएल कार्ड के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को आरक्षण भी दिया जाता है। इस बीपीएल कार्ड के तहत आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, घर-घर बिजली जैसी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

BPL list 2023 के क्या फायदे हैं?

  • बीपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। 
  • देश के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीपीएल सूची में अपना नाम आसानी से देख पाएंगे। 
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले व्यक्तियों को सरकारी कार्यों में अतिरिक्त मदद मिलेगी। 
  • बीपीएल कार्ड धारक के बच्चों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ रोजगार भी मिल सकता है। 
  • बीपीएल सूची में नाम होने का पहला फायदा यह होगा कि गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को सब्सिडी दर और डिपो पर राशन मिलता है, जिसमें गेहूं, चावल, दाल और तेल आदि शामिल हैं।
  • बीपीएल कार्ड वाले नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजनाओं में कुछ छूट मिलती है।
  • बीपीएल धारक होने का लाभ देश के किसान को मिलेगा। इसमें किसानों को कर्ज का ब्याज कम किया जाएगा।

बीपीएल सूची 2023 में अपना नाम कैसे देखें?

  • देश के जो भी नागरिक में अपना नाम देखना चाहते हैं उन्हें नीचे दिये गए चरणों का पालन करना होगाा। 
  • सबसे पहले आपको SECC-2011 MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट mnregaweb2.nic.in पर जाना होगा। 
  • आपके सामने अब होम पेज खुलकर आ जाएगा। 
  • यहां आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिस पर आपको अपने राज्य, जिला और तहसील, ग्राम पंचायत जैसी कुछ जानकारी का चयन करना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको नाम, लिंग, आयु, श्रेणी, पिता का नाम, कुल सदस्यों, वंचित कोड और गिनती के साथ पूरी बीपीएल सूची दिखाई जाएगी
  • आप इस बीपीएल सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
  • उम्मीदवार स्क्रीन पर मौजूद “प्रिंट” लिंक का उपयोग करके SECC 2011 की अंतिम सूची का प्रिंट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • या फिर सभी उम्मीदवार इस IPPE2 SECC लिस्ट / BPL लिस्ट फाइल को MS Excel में “डाउनलोड इन एक्सेल” लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्श

जो गरीबी रेखा से नीचे हैं केवल वे ही इस योजना के लिए पात्र हैं। योजना के तहत उन्हें कई सारी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। BPL list download 2023 से जुड़े अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें। हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अवश्य शेयर करें। 

1 Comment

1 Comment

  1. avtosalonbmwftnz

    April 9, 2024 at 11:59 PM

    [url=http://avtosalonbmwftnz.dp.ua]http://avtosalonbmwftnz.dp.ua[/url]

    Приобрести ценогенетический BMW 2024 года в течение Украине числом превосходнейшей цене у официального дилера. Тест-драйв, хеджирование, авансирование, акции и спецпредложения.
    bmw автосалон

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...