Connect with us

Hi, what are you looking for?

Agniveer-female-bharti-2022-mahila-agniveer-ke-liye-kare-avedan

ब्लॉग

Agniveer female bharti 2022: महिला अग्निवीर के लिए करें आवेदन

Agniveer female bharti 2022: महिला अग्निवीर के लिए करें आवेदन

महिला अग्निवीर online registration 2022| महिला अग्निवीर age, height| महिला अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें| Agniveer female Bharti 2022 all details in hindi| अग्निवीर महिला भरती ऑनलाइन पंजीकरण| भारतीय सेना में महिला अग्निवीर के लिए आवेदन| महिला अग्निवीर भर्ती 2022 पात्रता

Agniveer-female-bharti-2022-mahila-agniveer-ke-liye-kare-avedan

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा 14 मई को अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई थी। योजना का लक्ष्य देश के नौजवानों को सशस्त्र बलों में शामिल करना है। यह देश के युवाओं के अपनी मातृभूमि की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है। और अब इसी दिशा में केंद्र सरकार ने अग्निवीर महिला भरती 2022 की शुरुआत करी है। जो भारत देश की बेटियों को रक्षा विभाग में भर्ती होने को अवसर प्रदान करता है। अग्निवीर महिला भरती के तहत 10वीं और 12वीं पास छात्राओं के लिए लगभग 25000 आवेदन मांगे गए हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अग्निवीर महिला भर्ती 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। Agniveer female bharti 2022 पात्रता, आयु, हाईट, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज आदि के विषय में जानने के लिए कृपया लेख को अंत तक पढ़ें।

अग्निवीर महिला भरती 2022

Agniveer-female-bharti-2022-mahila-agniveer-ke-liye-kare-avedan

लेख को शुरु करने से पहले हम उन महिलाओं को नमन करना चाहेंगे। जो अपने देश की सेवा करने के लिए अपना सब कुछ त्यागने का साहस रखती हैं। और जिनका एकमात्र उद्देश्य अपनी मातृभूमि की रक्षा करना। और राष्ट्र के गौरव को बढ़ाना है। भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा आरंभ की गई अग्निवीर महिला भरती 2022 एक ऐसी पहल है। जिसके माध्यम से हमारे देश की युवा महिलाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती करके उन्हें अपने देश की सेवा करने का सनहरा अवसर मिलेगा।

युवा महिलाओं को थल सेना, नौसेन और वायुसेना में अग्निवीर बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यह रक्षा मंत्रालय की एक महत्वाकांक्षी योजना है। वे छात्राएं जिन्होंने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है। और अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा रखती हैं। वे Agniveer female bharti 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर आपको चयन अग्निवीर के लिए हो जाता है। तो आपको एक अच्छा वेतन पैकेज प्राप्त होगा। साथ ही आपको अन्य भत्ते एवं लाभ भी प्रदान किये जाएंगे।

Key Highlights of Agniveer Mahila bharti 2022

  • इस भर्ती के तहत कर्मियों को अग्निवीर कहा जाएगा। जिसका अर्थ है अग्नि-योद्धा।
  • अग्निवीर महिला भर्ती में महिला अग्निवीरों को चार वर्ष के लिए भर्ती किया जाएगा। जिसमें 6 महीने का ट्रेनिंग पीरियड भी शामिल है।
  • महिला अग्निवीरों को जीवन बीमा तथा मृत्यु बीमा कवर की सुविधा भी प्रदान करी जाएगी।
  • चार साल की सेवा के बाद केवल 25 प्रतिशत ही अग्निवीरों को ही सेना में बने रहने का अवसर मिलेगा।
  • चार साल की सेवा के आपको 11 लाख रुपये सेवा कोष से दिये जाएंगे।

अग्निवीर महिला भर्ती का उद्देश्य (Objectives of Agniveer Mahila bharti)

केंद्र सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशस्त्र बलों मेें शामिल करना है। इस प्रकार देश की वीर बेटियों को भी अपनी मातृभूमि की सेवा करने का अवसर मिलेगाा। अग्निवीर महिला भरती में प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भर्ती करना और भारतीय सेना को सुधारना और बढ़ाना है। यह एक तरह से देश में बेरोजगारी को भी कम करेगा। और अग्निवीर बनने के बाद युवा अनुशासित और कुशल होगा। चयनित महिला युवाओं को छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा औेर 3.5 साल के लिए उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। यानी कुछ चार साल के लिए उन्हें अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके बाद उन्हें सेवा से मुुक्त कर दिया जाएगा।

अग्निवीर महिला भर्ती के लाभ एवं विशेषताएं

  1. केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई अग्निवीर महिला भरती का संचालन रक्षा मंत्रालय के हाथ में है।
  2. रक्षा मंत्रालय के माध्यम से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे देश की युवा महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।
  3. चयनित महिलाओं को अग्निवीर के रूप में जाना जाएगा।
  4. चयनित उम्मीदवारों को कुल चार साल के लिए देश की सेवा करनी होगी।
  5. अग्निवीर महिला भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 17.5 वर्ष से वर्ष  23 तक होनी चाहिए।
  6. चयनित उम्मीदवारों को प्रथम वर्ष वेतन 30000, दूसरे वर्ष में वृद्धि के साथ 33000, तीसरे वर्ष में 36500 और अंतिम वर्ष में 40000 रुपये प्रति माह दिये जाएंगे।
  7. चार वर्ष के बाद अग्निवीरों को सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी।
  8. सेवानिवृत्ति के बाद अग्निवीरों को सेवा कोष से 11 लाख रुपये एकमुश्त दिये जाएंगे।
  9. इसके साथ ही मृत्यु की स्थिति में बीमा कवर के रूप में 48 लाख की राशि दी जाएगी।
  10. इन सभी के अलावा अन्य भत्तें एवं सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
  11. ड्यूटी के दौरान विकलांग होने की स्थिति में उसे विकलांगता के प्रतिशत (100%/75%/50%) के अनुसार 44/25/15 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।
  12. अग्निवीर महिलाओं को सेवानिवृत्ति के बाद प्रमाण-पत्र और पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा।
  13. चार साल की सेवा के बाद केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को आगे देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।
  14. सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्निवीरों को कई प्रकार के करियर विकल्प दिये जाएंगे। नौकरी के लिए उनको प्राथमिकता दी जाएगी।

Agniveer female bharti 2022 पात्रता मानदंड

  • आयु सीमा- अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  • आवेदक को भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • शैक्षिक योग्यता- महिला अभ्यर्थी को 10वीं में 45 प्रतिशत अंको के साथ पास होना आवश्यक है। तथा सभी विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

शारीरिक मानक

1600 मीटर दौड़ बीम पुल अप
समूह समय निशान पुलअप निशान
समूह I 5 मिनट 30 सेकेंड तक 60 10 40
समूह II 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक 48 9 33
8 27
7 21
6 16
9 फीट डिच और ज़िगज़ैग बैलेंस

अन्य मानक

  • Running-800 mtrs
  • high jump- 3ft
  • long jump-9 ft
  • Height- 157 cms

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  1. पैन कार्ड ,
  2. आधार कार्ड
  3. निवास प्रमाणपत्र
  4. जाति प्रमाणपत्र
  5. ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  6. रिलीजन सर्टिफिकेट
  7. कैरेक्टर सर्टिफिकेट
  8. 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकपत्र
  9. अविवाहित प्रमाण पत्र पिछले 6 महीने
  10. एनसीसी प्रमाणपत्र
  11. स्पोट्र्स सर्टिफिकेट
  12. शपथ प्रमाणपत्र
  13. बैंक खाता संख्या
  14. मोबाइल नं
  15. ईमेल आईडी

Agniveer female bharti 2022 के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार दिए गए तरीके से सेना, नौसेना और वायुसेना में अग्निवीर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

अग्निवीर महिला सेना भर्ती पंजीकरण

  • सर्वप्रथम आपको भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • सामने दिख रहे drop box में कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब Enter website पर क्लिक करें।
  • आपके सामने अब भारतीय सेना की वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा।
  • यहां पर आपको अग्निपथ का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • यहां पर आपको उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प में क्लिक करना होगा।
  • सामने दिख रहे पेज में आपको दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िये।
  • इसके बाद आपको जारी रखें के विकल्प को चुनिये।
  • अब आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॅार्म खुलकर आएगा।
  • फॅार्म में पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नं, जन्मतिथि आदि दर्ज कर दें।
  • अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको User ID और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

Agniveer महिला वायु सेना भर्ती आवेदन प्रक्रिया

Agniveer-female-bharti-2022-mahila-agniveer-ke-liye-kare-avedan

  • सर्वप्रथम आपको भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको अग्निपथ का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको JOIN AS AGNIVEER का विकल्प दिखाई देगाा।
  • सामने दिख रहे रजिस्ट्रेशन फॅार्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज कर दें।
  • फॅार्म में पूछी गई जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नं, जन्मतिथि आदि दर्ज कर दें।
  • अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपको User ID और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  • अगली स्टेज में आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ पोर्टल पर लॅाग इन करना है।
  • यहां आपको आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र दिखाई देगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • सभी दस्तावेजों को अब अपलोड कर दें।
  • अंत में Submit के option पर क्लिक करें।

अग्निवीर महिला भारतीय नौसेना भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्टर नाउ पर क्लिक करना है
  • यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॅार्म फिल करना है।
  • इसके बाद आपको सेव के विकल्प को क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नं आदि दर्ज करनी हैं। और फिर से सेव के बटन पर क्लिक करना है।
  • वेरिफिकेशन के लिए आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप फिर से नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएंगे।
  • यहां पर मोबाइल नं का वेरिफिकेशन होगा।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करके सेव के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपनी ईमेल आई डी और पासवर्ड से लॅाग इन कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप लॅाग इन करेंगे आपके सामने आपका डैशबोर्ड दिखाई देगा।
  • यहां पर आवश्यक जानकारी के साथ दस्तावेजों का विवरण भी दर्ज करना है।
  • डैशबोर्ड में वर्तमान अवसर पर जाते ही आपको पता चलेगा कि आप कौन सी नौकरी के लिए पात्र हैं।
  • इसके बाद आप नौकरी का चयन करके अग्निवीर भरती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्श

आज की पोस्ट में हमने से जुड़ी विस्तृत जानकारी आपसे साझा की है। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से युवाओं को देश सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आशा करते हैं कि आपको हमारी इस पोस्ट से अग्निवीर महिला भर्ती 2022 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त हो गई। इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।

धन्यवाद,

यह भी जानिये

EPF In Hindi: EPF क्या है,और EPF के क्या फायदें हैं? 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

लघु उद्योग ऐसे उद्योग हैं जिनमें उत्पादन के लिए लागत और श्रम दोनों ही सूक्ष्म पैमाने पर होते हैं जैसे टिश्यू पेपर बनाना, टूथपिक...