Connect with us

Hi, what are you looking for?

mere-pass-ke-kiraye-ke-makan

ब्लॉग

मेरे पास के किराये के मकान

क्या आपको किराये के मकान की तलाश है?

mere-pass-ke-kiraye-ke-makan

 

 

दोस्तों अगर आप भी किराये के मकान के लिए परेशान हो रहे है और बहुत ढूंढने के बाद भी आपको किराये के मकान नहीं मिल पा रहे हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे मोबाइल application के बारे में बताएंगे जो आपके लिए किराये का मकान ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।

 

मेरे पास के किराये के मकान कैसे ढूंढे

आज के समय लोग पढ़ाई, जाॅब या किसी और कारण से अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर में जा रहे हैं। दूसरे शहर में सेटेल होने में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसमे सबसे पहली मुश्किल होती है किराये का मकान ढूंढने में। दोस्तों दूसरे शहर में जाकर किराये का मकान ढूंढने में लोगों को बहुत परेशानी होती है एक तो उनके लिए शहर नया होता है और दूसरा वे मकान ढूंढने के लिए किससे बात करें या किसकी मदद लें?

हमारी किराये के मकान को लेकर कुछ प्राथमिकताएं होती हैं जैसे हमें मकान दफ्तर के पास चाहिए होता है, हमें कितने कमरोें का मकान चाहिए, मकान सेमी फर्निश्ड हो या फुल फर्निश्ड और ऐसी प्राथमिकताओं के साथ अगर हम घर ढूंढ़ने निकले तो यह समय की बर्बादी साबित होगा और हमें अपने मन के मुताबिक मकान भी निकलता।
ऐसे में आज हम आपको स्मार्ट तरीके से किराये का मकान कैसे ढ़ूढ़ने इसके बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें: जीबी व्हाट्सएप डाउनलोड करें 

यह भी पढ़ें: Yo WhatsApp Download 

मेरे पास के किराये के मकान ढूंढने में ये 5 ऐप करेंगी आपकी मदद

दोस्तों आज  इंटरनेट की मदद से सब कुछ आसान हो गया है आज ऐसी कई मोबाइल ऐप है जो किराये का मकान ढ़ूढ़ने में आपकी मदद करेंगी। आप अपना बजट, अपनी पसंद और नापसंद के आधार पर मकान का चुनाव कर सकते हैं।

आज हम ऐसी 5 ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए रेंट का घर ढ़ूढ़ने में ब्रोकर की भूमिका निभाएंगे, वह भी बिल्कुल मुफ्त। आप गूगल प्लेस्टोर में जाकर इनको डाउनलोड कर लीजिये।

  1. 99 ACRES (99 एकर्स)
  2. OLX (ओएलएक्स)
  3. NESTAWAY (नेस्टावे)
  4. FLAT CHAT (फ्लैटचैट)
  5.  MAGIC BRICKS (मैजिक ब्रिक्स)

1- 99 ACRES (99 एकर्स)

mer-pass-ke-kiraye-ke-makan

99 एकर्स बहुत ही लोकप्रिय एप है। यह प्रापर्टी पोर्टल 99एकर्स.काॅम का ऐप है। यहां आपको मुफ्त में किराये के मकान सुझाता है। जिस क्षेत्र में आपको मकान चाहिए उस क्षेत्र के नाम से सर्च करें यह ऐप आपको उस क्षेत्र में उपलब्ध किराये के मकानों की सूची निकाल के देगा। मकान की तस्वीरों के साथ, बेहतर क्वाॅलिटी के वीडियोज और मैप के माध्यम से यह आपको हर प्रकार की जानकारी देगा। साथ ही आप इसमे लैंडलाॅर्ड की डिटेल्स जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर भी प्राप्त कर सकते हैं जिससे आप लैंडलाॅर्ड से सीध बात कर सकते हैं।

2- OLX (ओएलएक्स)

mer-pass-ke-kiraye-ke-makan

किराये के मकान दिलाने में ओएलएक्स ऐप भी आपके लिए मददगार है। ओएलएक्स वैसे तो उपयोग किये हुए सामान को खरीदने एवं बेचने के लिए लोकप्रिय है परंतु अब इसमे रेंट पर मकान ढूंढने के लिए भी विकल्प है और यह लोगों को पसंद भी आ रहा है। इस ऐप में आपको जीपीएस के माध्यम से किराये के मकान ढूंढने का विकल्प दिखाता है। आप जिस इलाके में मकान चाहें वहां ले सकते हैं। इसमें भी आपको मकान की फोटोज, वीडियोज मिल जाएगी। इस ऐप में लाॅग-इन करके आप अपने लिए एक बेहतर मकान ढूंढ सकते हैं।

3- NESTAWAY (नेस्टावे)

mer-pass-ke-kiraye-ke-makan

आपने विज्ञापनों में नेस्टावे के बारे में तो सुना ही होगा। यहा ऐप आपको किराये पर फुल फर्निश्ड घर उपलब्ध कराता है। अपनी पसंद के घर शार्टलिस्ट करने के बाद आप लोकेशन विजिट कर सकते हैं। प्रापर्टी विजिट करने के बाद आप रेंटल एग्रीमेंट के लिए ऐप से ही एप्लाई कर सकते हैं। इस ऐप में भी लाॅग इन करके आप अपनी पसंद का घर पा सकते हैं।

4- FLAT CHAT (फ्लैटचैट)

mer-pass-ke-kiraye-ke-makan

फ्लैटचैट ऐप दिल्ली, मंबई, पुणे, हैदराबाद, बैंगलोर और चेन्नई जैसे शहरों में ज्यादा सक्रिय है। यहां साइन करके आप अपने मनपसंद फ्लैट को चुन पाएंगें साथ ही आप अगर चाहें तो फ्लैटमेट भी चुन सकते हैं। यहां आप बजट और अपनी लोकेशन के हिसाब से अपने लिए बेहतर फ्लैट ले पाएंगे।

5- MAGIC BRICKS (मैजिक ब्रिक्स)

mer-pass-ke-kiraye-ke-makan

मैजिकब्रिक्स ऐप में जीपीएस सुविधा है जिसके माध्यम से आप लोकेशन के हिसाब से घर का चुनाव कर सकते हैं। इसका आसान इंटरफेज यूजर को सीधे हाउस ओनर से जोड़ता है। यहां विक्रेता खरीदार और किराये पर मकान देने वालों की लंबी सूची है। यहां आप बेहतर प्रापर्टी पाने के लिए ऐप का नोटिफिकेशन भी सेट कर सकते है जिससे जब भी कोई नई प्रापर्टी की अपडेट आएगी आपको नोटिफिकेशन के जरिये पता चल जाएगा जिससे समय पर आपको अपनी पसंद का मकान मिल जाएगा।

किराये का मकान लेते समय किन बातों का रखे ध्यान

नए शहर में जाना और वहां किराये का मकान में रहना बहुत ही कठिन होता है आप चाहें अकेले हों या अपने परिवार के साथ आपको अपनी या अपने परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना पड़ता है। यहां पर हमने आपको कुछ प्वाइंट्स दे रखे हैं जो आपको अपनी जरूरतो के हिसाब से एक अच्छा घर ढूंढने में मदद करेंगे।

1- कमरों की संख्या के हिसाब से अपना चुनाव करें।
2- घर फुली फर्निश्ड है या सेमी फर्निश्ड इसके बारे में पता कर लें।
3- इमारत या बिल्डिंग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है या नही।
4- घर में हवा और धूप का अच्छे से आवागमन होना जरूरी है।
5- मकान मालिक के बारे में भी पूछताछ कर लें।
6- मकान में पानी का इंतजाम कैसा है? पानी की सुविधा 24 घंटे है या नहीं?
7- घर के पास हमेशा अस्पताल, मार्केट, बैंक जैसी अन्य सुविधाएं हो।
8- ज्यादा खुले में मकान न ले थोड़ा भीड़भाड़ वाले इलाके में अगर घर लेंगे तो सुरक्षा के लिहाज से यह सही रहेगा।

निष्कर्ष

तो दोस्तों आशा करते हैं कि अब आपको मेरे पास के किराये के मकान लेने में कोई परेशानी नहीं होगी और हमारे द्वारा बताए गए तरीकों से किराये के मकान आसानी से ढूंढ पाएंगे। अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें

UP किसान कर्ज राहत योजना List 2022 जारी

2 Comments

2 Comments

  1. b"asta binance h"anvisningskod

    March 27, 2024 at 10:51 AM

    Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. https://elegancja.top

    April 15, 2024 at 10:29 PM

    Wow, superb blog structure! How lengthy have you ever been running a blog for?
    you make running a blog look easy. The total glance of your web site is
    magnificent, let alone the content material! You
    can see similar here dobry sklep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हेल्थ

महिलाओं की बायीं आँख फड़कना :- हमारे जीवन में आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। इन्हीं में से एक है आंख...

ब्लॉग

Youtube shorts video upload करने का सबसे सही समय| Best time to upload you tube shorts अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते...

ब्लॉग

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं- कैसे पता करें   आस-पास कहां-कहां रेस्टोरेंट मौजूद हैं और कैसे आप उन्हें खोज सकते है, इस आर्टिकल को...

धर्म

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिये ये बातें श्री महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर...